सलमान की ट्यूबलाइट से पहले ही धमाका हो गया...बाहुबली 2 की हो गई छुट्टी!
आमिर खान की दंगल ने वो कर दिखाया है जो किसी ने सोचा ही नहीं था, जहां फिल्म बाहुबली से बस कुछ करोड़ की दूरी पर है वहीं दंगल बाहुहली 2 से बॉक्स ऑफिस का सिंहासन छीनने को तैयार है।
सलमान खान की ट्यूबलाइट ईद पर रिलीज़ होगी और माना जा रहा है कि चीन - भारत की ये मिली जुली फिल्म चीन में तहलका करेगी। लेकिन चीन में धमाका तो पहले ही हो चुका है और ये धमाका किया है आमिर खान की दंगल ने।
दरअसल, जिस तरह से चीन के 7000 स्क्रीन पर दंगल कमाई कर रही है किसी को विश्वास ही नहीं हो पा रहा है कि कोई भारतीय फिल्म चीन में इतनी कमाई कर सकती है।

हालांकि आमिर खान चीन के सुपरस्टार हैं लेकिन उनकी फिल्म दंगल को इतना तो भारत ने सम्मान नहीं दिया है जितना कि चीन में मिल रहा है। माना जा रहा है कि तीसरे शनिवार को चीन में दंगल ने 100 करोड़ की कमाई की।
और अब अगर रविवार के आंकड़ों की मानें तो दंगल का कुल कलेक्शन पहुंचु चुका है 1501 करोड़ यानि कि फिल्म अब बाहुबली से कुछ करोड़ की दूरी पर है। और एक या दो दिन में दंगल बाहुबली से बॉक्स ऑफिस का सिंहासन छीनने को तैयार है।
[#AlsoRead: बाहुबली जैसी फिल्म बॉलीवुड इसलिए नहीं बना सकता!]
पिछले 23 दिनों से बॉलीवुड की नींद उड़ी हुई है और इसका कारण था बाहुबली 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन। फिल्म करीब 1548 करोड़ रूपये कमा चुकी हिंदी में 500 करोड़ के करीब पहुंच रही है।
लेकिन दंगल के चीन में रिलीज़ होने के बाद सब कुछ बदल गया। जानिए ताज़ा बॉक्स ऑफिस आंकड़ें -


Click it and Unblock the Notifications