#ScoreCard: जीत गए सुलतान...सलमान की सुलतान के आगे आमिर की दंगल हो गई फेल!

सलमान खान की सुलतान और आमिर खान की दंगल की रेस में तो क्या चल रहा है हर कोई बस यही जानना चाहता है। वीकेंड में सलमान को हराने के बावजूद, आखिरकार आमिर खान की दंगल सुलतान से हार गई है।

आमिर खान की दंगल 2016 की आखिरी 100 करोड़ी फिल्म बनी। फिल्म का रिव्यू हम आपको दे ही चुके हैं। पहला ही शो यह तय कर चुका था कि आमिर खान की ये फिल्म कितनी शानदार है। अब जहां, हर कोई इस बेहतरीन फिल्म की बात कर रहा है, वहीं सबकी निगाहें फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर है।

आमिर खान एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर हमला कर रहे हैं। सलमान के वीकेंड कलेक्शन को भी उन्होंने पीछे किया। लेकिन आखिरकार दंगल सुलतान से पीछे हो गई। 5 दिन में जहां फिल्म का कलेक्शन 150 करोड़ है वहीं सुलतान 180 करोड़ कमा चुकी थी।

aamir-khan-s-dangal-fails-beat-salman-khan-s-sultan


गौरतलब है कि आमिर खान 2 साल से दंगल पर काम कर रह हैं लेकिन अचानक से सलमान खान सुलतान लेकर आ गए जिसके बाद दोनों फिल्मों में लगातार तुलना होती रही। हालांकि सुलतान इस साल की बेस्ट फिल्म कही गई और आमिर ने कहा कि सुलतान की वजह से दंगल हिट हो जाएगी।

दोनों फिल्मों की शूट के दौरान ये भी कहा गया कि आमिर सुलतान की एक एक चीज़ पर नज़र बनाए हुए हैं। लेकिन अब सलमान के इस ट्वीट के बाद हर कोई चैन की सांस ले सकता है। खासतौर से आमिर क्योंकि वो हमेशा फिल्म के पहले काफी नर्वस हो जाते हैं।

वैसे सलमान खान सुलतान - दंगल और आमिर के बारे में काफी कुछ कह चुके हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X