BOX OFFICE: चीन में आमिर की 'दंगल'.. धमाकेदार कलेक्शन.. भारत भी हैरान!
आमिर खान की फिल्म दंगल चीन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। यहां जानें फिल्म की कमाई।
भारत में 'दंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की.. साथ ही दुनियाभर में फिल्म ने 700 करोड़ से ऊपर की कमाई की। लेकिन चीन में दंगल जैसा तहलका मचा रही है.. उसे देखकर भारत भी हैरान हो जाएगा।
खास बात यह है कि दंगल ने जितना भारत में कमाया है.. चीन में उससे भी ज्यादा कमा रही है। फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर 72.68 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, सेकेंड वीकेंड पर 208.84 करोड़ की कमाई की है।

चीन में फिल्म अब तक 417.48 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। जी हां, फिल्म चीन में भारत के कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है। इसी के साथ दंगल बाहुबली 2 के साथ 1000 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले चुकी है। बता दें, दंगल 7000 स्क्रीन पर चीन में रिलीज़ हुई।
चीन में आमिर खान का स्टारडम बहुत ही तगड़ा है। आमिर की फिल्म पीके ने यहां 100 करोड़ का बिजनेस किया था। लेकिन दंगल ने तो सबको हैरान कर रखा है।


Click it and Unblock the Notifications











