दंगल ने बॉक्स ऑफिस तीसरे शनिवार किया DHAMAKA...एक दिन में 100 करोड़!
आमिर खान स्टारर दंगल ने तीसरे शनिवार को चीन में तबाही मचा दी है। फिल्म ने एक ही दिन में 100 करोड़ की कमाई कर ली है।
आमिऱ खान स्टारर दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच ही दिया है और अब दंगल पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसने एक ही दिन में 100 करोड़ की कमाई कर डाली है। आमिर खान के लिए ये वाकई जश्न का पल होगा।
गौरतलब है कि दंगल चीन में तबाही कलेक्शन कर रही है। फिल्म ताईवान और चीन के अन्य शहरों में ताबड़तोड़ चल रही है। चीन की 42, 000 स्क्रीन में से 7000 स्क्रीन पर दंगल रिलीज़ की गई थी।

चीन में आमिर खान के स्टारडम का आलम ये है कि चीन के सोशल नेटवर्किंग पर आमिर खान को पांच लाख फॉलोअर्स मिल चुके हैं और फैन्स उन्हें बेहद प्यार दे रहे हैं।
हालांकि चीन की एक महिला ने दंगल को पुरूष प्रधान फिल्म कहकर लताड़ा और कहा कि फिल्म महिलाओं का सम्मान नहीं करती और उन्हें कठपुतली से ज़्यादा नही समझती।
बहरहाल, फिलहाल बॉलीवुड और बॉक्स ऑफिस के लिए 100 करोड़ की कमाई एक ही दिन में ऐतिहासिक पल है। दंगल ने केवल चीन में 648 करोड़ की कमाई कर ली है।
वहीं दंगल का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1400 करोड़ पहुंच चुका है और माना जा रहा है कि केवल चीन में ही दंगल 1000 करोड़ की कमाई कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications