#BoxOffice: केवल 72 घंटे और दंगल के सामने बिक गई सलमान की सुलतान!
आमिर खान की दंगल ने आखिरकार सलमान खान की सुलतान को हरा ही दिया। जानिए 2016 का फाइनल स्कोर। और क्यों सलमान खान की सुलतान दंगल के आगे नहीं टिकी।
आमिर खान की दंगल को सलमान खान की सुलतान से डरने की ज़रूरत नहीं ये हर कोई चीख चीख कर कह रहा था लेकिन अब ये साबित हो गया कि फिलहाल बॉक्स ऑफिस के मामले में आमिर खान को कोई नहीं हरा सकता।
केवल 72 घंटे यानि कि तीन दिन और आमिर खान की दंगल ने सलमान खान की सुलतान का सिंहासन हिला दिया। जी हां आमिर खान की दंगल का वीकेंड कलेक्शन है 106.5 करोड़ और सलमान खान की सुलातन 105 करोड़ के वीकेंड पर टिक गई थी।

यानि कि अब तक जो लोग बॉक्स ऑफिस का सुलतान सलमान खान के नारे लगा रहे थे उन्हें शांत हो जाना पड़ेगा। दंगल ने 3 ही दिन में 106 करोड़ कमा लिया और फिल्म के पास अभी 15 दिन का समय है। अगली फिल्म 12 जनवरी को रिलीज़ होगी - ओके जानू।
[#Kadak: दंगल के इन 10 BEST डायलॉग्स पर...थियेटर में बज रही सीटियां]
यानि कि आमिर खान दनादन कमाने वाले हैं। अब सुलतान से कम या ज़्यादा ये किसी को नहीं पता। वैसे सलमान खान सुलतान - दंगल और आमिर के बारे में काफी कुछ कह चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications