..................... Aamir Khan laal singh chaddha box office report faced 130 crore big loss here read। आमिर खान लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 130 करोड़ का बड़ा नुकसान - Hindi Filmibeat

लाल सिंह चड्ढा को Box office पर इतने करोड़ों का बड़ा घाटा, ड्रीम फिल्म से आमिर खान को झटका!

लाल सिंह चड्ढा आमिर खान की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना है, जो कि सिनेमाघर में विफल होती हुई दिखाई दे रही है । बीते शुक्रवार को रिलीज हुई लाल सिंह चड्ढा ने पहले दिन 12 करोड़ की ओपनिंग की । ऐसा माना जा रहा था कि अक्षय कुमार की रक्षाबंधन से टक्कर होने का थोड़ा सा घाटा आमिर खान को झेलना पड़ सकता है । लेकिन कमाई के लिहाज से बीते पांच दिनों में लाल सिंह चड्ढा का प्रदर्शन देखकर अक्षय कुमार को झटका लगा है ।

laal singh chaddha

एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाने के कारण आमिर खान बुरी तरह निराश हुए हैं ।आमिर और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव के एक करीबी दोस्त का कहना है कि दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया ने उन्हें परेशानी में डाल दिया है। लाल सिंह चड्ढा की पहले दिन की कमाई 11 करोड़, दूसरे दिन की कमाई 9 करोड़ के करीब, तीसरे दिन की कमाई 9 करोड़ और चौथे दिन की कमाई 10 करोड़ के करीब की रही है । ऐसे में कुल मिलाकर अभी तक लाल सिंह चड्ढा की कमाई 34 करोड़ यानी कि 40 करोड़ भी पार नहीं कर पाई है ।

ड्रीम प्रोजेक्ट को 130 करोड़ से अधिक का घाटा

ड्रीम प्रोजेक्ट को 130 करोड़ से अधिक का घाटा

फिल्म का बजट 190 करोड़ के करीब का रहा है, जानकारों के अनुसार आमिर खान के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को 130 करोड़ से अधिक का घाटा हुआ है । चार साल बाद आमिर खान अपनी इस फिल्म को सिनेमाघर लेकर आए हैं, ऐसे में यह फिल्म 100 करोड़ तक भी पहुंचने से काफी दूर रह सकती है ।

डिजिटल राइट्स को 160 करोड़ से अधिक की रकम

डिजिटल राइट्स को 160 करोड़ से अधिक की रकम

दूसरी तरफ यह भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि डिस्ट्रीब्यूटर्स ने लाल सिंह चड्ढा के मेकर्स से नुकसान के बदले मुआवजा मांगा है । हाल ही में एक बातचीत में आमिर खान ने कहा था कि वह अपनी फिल्म के डिजिटल रिलीज के लिए तैयार नहीं हैं । खबर है कि लाल सिंह चड्ढा के डिजिटल राइट्स को 160 करोड़ से अधिक की रकम पर बेचा गया है जो कि कुछ महीने में रिलीज किया जाएगा ।

बॉयकॉट लाल सिंह चड्ढा

बॉयकॉट लाल सिंह चड्ढा

बता दें कि लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है और इसे अभिनेता-लेखक अतुल कुलकर्णी ने लिखा है। आमिर और करीना के अलावा, इसमें मोना सिंह भी हैं और यह नागा चैतन्य के बॉलीवुड डेब्यू है। रिलीज से पहले, फिल्म ने हैशटैग के बाद सुर्खियां बटोरीं, बॉयकॉट लाल सिंह चड्ढा, ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। जिसे लेकर काफी चर्चा भी हुई ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X