BOX OFFICE: हफ्ते की दमदार शुरुआत.. 'दंगल' ने किया धमाकेदार कलेक्शन
आमिर खान की फिल्म दंगल ने पहले सोमवार को धमाकेदार कमाई की है। यहां जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस हाल।
किसी भी फिल्म के लिए पहला हफ्ता काफी अहम होता है। यदि फिल्म ने पहले हफ्ते में कमाई कर ली तो आगे का रास्ता काफी आसान हो जाता है। बहरहाल, आमिर खान की दंगल भी 300 करोड़ क्लब के लिए अपना रास्ता आसान करती दिख रही है।
'दंगल' की धमाकेदार कमाई.. सलमान हुए पीछे.. लेकिन शाहरूख नंबर 1

दंगल ने पहले सोमवार को 25.48 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म की अब तक की कुल कमाई हो गई है 132.43 करोड़। बता दें, दंगल 70 करोड़ के बजट में तैयार हुई है। लिहाजा, फिल्म अब प्रॉफिट कमा रही है।
यहां जानें दंगल का अब तक का बॉक्स ऑफिस सफर-


Click it and Unblock the Notifications