BOX OFFICE: 'दंगल' का वीकेंड धमाका.. 3 दिन, 100 करोड़ क्लब में एंट्री
आमिर खान की फिल्म दंगल 23 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। यहां जानें फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर कितनी कमाई की।
फिल्म रिलीज होते ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का। और जब फिल्म आमिर खान की 'दंगल' हो, तो फिर यह उत्साह दुगुना हो जाता है। दंगल 23 दिसंबर को देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से पॉजिटिव रिस्पॉस मिला है। आमिर ही नहीं, बल्कि पूरे कास्ट की जमकर तारीफ हो रही है।
यहां तक कि दंगल को साल 2016 की बेस्ट फिल्म करार दे दिया गया है। वहीं, बात करें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की.. तो फिल्म ने शुक्रवार को 28.79 करोड़ की शानदार ओपनिंग दी है। जबकि शनिवार को 34.82 करोड़ और रविवार को 42.35 करोड़ के लगभग की कमाई की है।
2016 में अक्षय कुमार 'सुपरस्टार'.. बनाया स्पेशल RECORD

70 करोड़ के बजट में तैयार हुई इस फिल्म को सुपरहिट होने के लिए 100 करोड़ तक का कलेक्शन करना था.. जो फिल्म ने पहले वीकेंड में ही निकाल लिया है। फिल्म अब तक 106.95 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इसके बाद फिल्म अपना प्रॉफिट कमाएगी।
बहरहाल, यहां जानें 2016 की वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications