BOX OFFICE: रिकॉर्ड बनाने को तैयार खान सुपरस्टार- 2019 में बैक टू बैक सातवीं ब्लॉकबस्टर
आमिर खान ने गुलशन कुमार बॉयोपिक के साथ 2019 क्रिसमस को भी लॉक कर लिया है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर होगी। फिल्म के कास्ट की घोषणा कुछ ही दिनों में की जाएगी। गौरतलब है कि यह आमिर खान की क्रिसमस पर रिलीज होने वाली सातवीं फिल्म होगी।
सलमान खान की हाथों से गया 2019 क्रिसमस- किक 2 की रिलीज पर ग्रहण!
आमिर खान ने 2007 से 2016 तक क्रिसमस पर लगभग 6 फिल्में रिलीज की हैं और सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। साल 2007 में तारे जमीं पर के साथ आमिर ने क्रिसमस पर कब्जा किया और अभी तक वह बरकरार है। जिस साल आमिर की फिल्म नहीं आती, दूसरे निर्माता वह डेट लॉक करते हैं.. जैसे सलमान खान की टाईगर जिंदा है 2017 क्रिसमस पर आई थी।

कहीं ना कहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री और ट्रेड पंडितों को भी हर साल आमिर के क्रिसमस धमाका का इंतजार होता है। आमिर आते हैं और उस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म देकर चले जाते हैं। जहां ईद पर सलमान खान का कब्जा है.. रिपोर्ट्स से साफ है कि क्रिसमस आमिर खान के नाम है।
यहां देंखे क्रिसमस पर रिलीज आमिर खान की फिल्में और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-

तारे जमीन पर
साल 2007 में आई फिल्म तारे जमीं पर ने 62 करोड़ की कमाई की थी। 18 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

गज़िनी
2008 में आई फिल्म गज़िनी के साथ आमिर खान ने 100 करोड़ क्लब की शुरुआत की थी। फिल्म ने115 करोड़ की शानदार कमाई की थी।

3 इडियट्स
2009 में राजकुमार हिरानी की फिल्म से आमिर खान ने 200 करोड़ क्लब की शुरुआत की। इस ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ने 202 करोड़ की कमाई की थी।

धूम 3
274 करोड़ की धमाकेदार कमाई के साथ धूम 3 भी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आमिर खान ने इस फिल्म में डबल रोल निभाया था।

पीके
राजकुमार हिरानी के साथ आमिर खान फिर आए और धमाका कर दिया। पीके के साथ आमिर खान ने 300 करोड़ क्लब की शुरुआत की। फिल्म ने 340 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह भी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही है।

दंगल
वहीं, साल 2016 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म दंगल। जिसने 387 करोड़ की शानदार कमाई की। जाहिर है फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।


Click it and Unblock the Notifications