Aamir Khan: क्रिसमस का धमाकेदार बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड है आमिर खान के नाम, ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लगा दी थी लाइन

Aamir Khan's Christmas Releases: आमिर खान की अगली फिल्म को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है, जिसे सुनकर फैंस बेहद उत्साहित हो गए हैं। बता दें, मिस्टर परफेक्शनिस्ट की अगली फिल्म के लिए क्रिसमस 2024 को लॉक कर लिया गया है। फिलहाल फिल्म का टाइटल रिवील नहीं किया गया है।
आमिर खान की अंतिम क्रिसमस रिलीज दंगल थी, जो साल 2016 में रिलीज हुई थी। खास बात है कि आमिर की पिछली हिट भी यही फिल्म थी। मिस्टर परफेक्शनिस्ट की फिल्मों को देखा जाए, तो क्रिसमस पर रिलीज उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही हैं।
100 प्रतिशत सक्सेस रेट का रिकॉर्ड
जी हां, आमिर खान के नाम 100 प्रतिशत सक्सेस रेट का रिकॉर्ड है। गज़िनी से लेकर लाल सिंह चड्ढा तक.. आमिर ने हर बार फैंस को शानदार क्रिसमस गिफ्ट दिया है। इसी का नजीता है कि अब आमिर की अगली फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस आंकड़े गवाह हैं कि क्रिसमस हर साल आमिर खान के लिए कितना जबरदस्त रहा है।
आमिर खान की क्रिसमस रिलीज और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-
तारे जमीन पर
साल 2007 में आई फिल्म तारे जमीं पर ने 62 करोड़ की कमाई की थी। 18 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
गज़िनी
2008 में आई फिल्म गज़िनी के साथ आमिर खान ने 100 करोड़ क्लब की शुरुआत की थी। फिल्म ने 115 करोड़ की शानदार कमाई की थी।
3 इडियट्स
2009 में राजकुमार हिरानी की फिल्म से आमिर खान ने 200 करोड़ क्लब की शुरुआत की। इस ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ने 202 करोड़ की कमाई की थी।
धूम 3
274 करोड़ की धमाकेदार कमाई के साथ धूम 3 भी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आमिर खान ने इस फिल्म में डबल रोल निभाया था।
पीके
राजकुमार हिरानी के साथ आमिर खान फिर आए और धमाका कर दिया। पीके के साथ आमिर खान ने 300 करोड़ क्लब की शुरुआत की। फिल्म ने 340 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह भी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही है।
दंगल
वहीं, साल 2016 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म दंगल। जिसने 387 करोड़ की शानदार कमाई की। जाहिर है फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।


Click it and Unblock the Notifications
