OUCH: बस बाहुबली हो या बॉक्स ऑफिस, सबको अपनी औकात याद आ गई!
काफी दिनों से बॉलीवुड में केवल प्रभास पर चर्चा हो रही थी लेकिन अब आमिर खान ने प्रभास को उनकी सही जगह दिखा दी है। और बता ही दिया है कि बॉक्स ऑफिस का बाप कौन है।
कई दिनों से बॉक्स ऑफिस की बात होती है तो एक ही बात सुनाई देती है बाहुबली...बाहुबली और बाहुबली। लेकिन अब आमिर खान ने दिखा ही दिया कि शेर शेर ही होता है। बाहुबली भले ही भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन गई हो लेकिन आमिर खान बॉक्स ऑफिस के शहंशाह बन चुके हैं।
दरअसल, दंगल के चीन में रिलीज़ होने के बाद, सब कुछ बदल गया है। फिल्म ने चीन में रिकॉर्ड तोड़ 120 करोड़ कमा लिए हैं और ये हॉलीवुड फिल्म गार्डियन्स ऑफ गैलेक्सी से ज़्यादा अच्छी कमाई कर रही है।

आमिर खान की पिछली तीनों फिल्में - पीके, धूम 3 और दंगल, हर जगह की टॉप 3 लिस्ट में शामिल हैं। वहीं आमिर खान बैक 2 बैक तीन सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म देने वाले इकलौते स्टार बन चुके हैं।
भारत के सबसे बड़ी तीन बॉक्स ऑफिस फिल्मों में दो आमिर के नाम हैं - दंगल (387 करोड़), पीके (340 करोड़), बजरंगी भाईजान (321 करोड़)। वहीं चौथे नंबर पर सुलतान और पांचवे पर वापस धूम 3 है।
यूएसए की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों की बात करें तो आमिर की दंगल ने 12.5 मिलियन डॉलर कमाए तो पीके ने 10.6 मिलियन डॉलर। तीसरे नंबर पर है बजरंगी भाईजान और चौथे पर वापस धूम 3, 8 मिलियन की कमाई के साथ।
चीन में तो पहली तीन फिल्मों में दंगल, पीके औऱ धूम 3 शामिल हैं। वहीं चौथे नंबर पर 3 इडियट्स है। ओवरसीज़ की टॉप तीन फिल्में हैं 52 मिलियन डॉलर के साथ दंगल, 47 मिलियन के साथ पीके और 31 मिलियन के साथ धूम 3।
वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो भी आमिर खान पहले दो नंबर पर काबिज़ हैं। ऐसे में अब देखना है कि सलमान उनका रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं।
आप जानिए फिलहाल बॉलीवुड के टॉप 10 एक्टर्स -


Click it and Unblock the Notifications