..................... Aamir Khan: बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ की फिल्म देने वाले एकलौते एक्टर, शुरु किया 100, 200, 300 करोड़ क्लब | Aamir Khan 35 Years in Bollywood: The only actor who has given a film that grossed 2000 crores, started 100, 200, 300 crore club - Hindi Filmibeat

Aamir Khan: बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ की फिल्म देने वाले एकलौते एक्टर, शुरु किया 100, 200, 300 करोड़ क्लब

aamir-khan-35-years-in-bollywood-the-only-actor-who-has-given-a-film-that-grossed-2000-crores

Aamir Khan as Box Office King: हाल ही में आमिर खान ने बॉलीवुड में अपने 35 साल पूरे किये हैं। फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के साथ बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले इस सुपरस्टार ने तीन दशक में दर्शकों के दिल में अपनी बेहद खास जगह बनाई है।

आमिर ने अपने करियर ना सिर्फ एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, बल्कि तीन दशकों में बॉलीवुड और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर एक ट्रेंडसेटर भी रहे हैं। वो न सिर्फ दर्शकों के लिए बेहतर कंटेंट लेकर सामने आए बल्कि नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स भी खूब बनाए और तोड़े हैं। यहां आज हम उनके कुछ बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर नजर डालेंगे।

द गोल्डेन सेंचुरी- गजिनी (100 करोड़)

2008 में 'गजनी' की रिलीज के साथ भारतीय सिनेमा का बॉक्स ऑफिस परिदृश्य हमेशा के लिए बदल गया। तमिल फिल्म की ये हिंदी रीमेक भारत में 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई। और तभी से यह बॉक्स ऑफिस पर सफलता का एक नया पैमाना बन गया!

द डबल सेंचुरी- 3 इडियट्स (200 करोड़)

2009 में राजकुमार हिरानी की '3 इडियट्स' के साथ डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले एक्टर बन कर आमिर ने एक बार फिर खुद को बॉलीवुड का परफेक्शनिस्ट साबित किया। दिलचस्प बात यह है कि आमिर खान एकमात्र ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने इस ब्लॉकबस्टर के साथ दूसरी बार 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर एक नया स्टैंडर्ड सेट किया।

पीके की ट्रिपल सेंचुरी (300 करोड़)

राजकुमार हिरानी की 'पीके' की रिकॉर्डतोड़ सफलता के साथ आमिर खान की भारी लोकप्रियता और जोरदार स्टार पावर अपने पीक पर पहुंच गई। 2014 में, आमिर 300 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री करने वाले पहले स्टार बने।

2000 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म - दंगल

2016 में, आमिर ने सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया और नीतेश तिवारी की 'दंगल' के साथ ऑल-टाइम ग्रॉसर दिया। इस फिल्म ने न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी शानदार कमाई करके रिकॉर्ड बनाए। 'दंगल' के साथ, आमिर खान ने कुछ ऐसा हासिल किया जो पहले कभी नहीं किया गया था, जिससे चीन भारतीय फिल्मों के लिए एक संभावित बाजार के रूप में खुल गया। चीन में फिल्म ने 1300 करोड़ तक का कलेक्शन किया था। फिल्म ने विश्व भर में कुल 2200 करोड़ (gross) की कमाई की थी।

Read more about: aamir khan box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X