#BoxOffice: अ फ्लाइंग जट की शुरूआत...उड़ते रहे टाइगर और डूब गई फिल्म

टाइगर श्रॉफ स्टारर अ फ्लाइंग जट लोगों को कुछ खासा पसंद नहीं आई और भले ही लोगों को लग रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई करेगी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। फिल्म के पहले दिन की कमाई है 7 करोड़ जो टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी से भी कम है।

गौरतलब है कि अ फ्लाइंग जट का बजट है 48 करोड़ रूपये और फिल्म को हिट होने के लिए चाहिए 70 - 75 करोड़ रूपये जो कि फिलहाल तो असंभव दिख रहा है।

A Flying Jatt Box Office collection Day 1

लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि फिल्म का प्रमोशन पता नहीं किस लिहाज़ से किया गया कि फिल्म गुरूवार को रिलीज़ हो रही है इसकी जानकारी कम लोगों को थी। हालांकि हमने कल फिल्म देख कर आपको रिव्यू भी दे दिया है-->[#FilmReview: अ फ्लाइंग जट...बच्चों ने थोड़ा भाव क्या दिया...उड़ ही गए टाइगर]

हालांकि टाइगर श्रॉफ की फिल्म इस साल रिलीज़ वरूण धवन की फिल्म ढिशूम की ओपनिंग भी नहीं तोड़ पाई। और इसका कारण है फिल्म को लेकर की गई सबसे बड़ी गलती -->[#WARNING: एक साथ सिंह इज़ किंग और कृष नहीं बनाई जाती]

और नतीजा ये हुआ है कि अ फ्लाइंग जट उड़ान भर ही नहीं पाई है। और फिल्म की ओपनिंग उम्मीद जितनी नहीं है। देखना है कि वीकेंड पर फिल्म उठती है या नहीं।

जानिए कुछ यंग स्टार्स की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस -

बागी
बागी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस धमाका कर दिया था 11. 87 करोड़ की कमाई के साथ।

हीरो
हीरो ने अपने पहले दिन करीब 6.85 करोड़ की कमाई की जो कि किसी भी यंग स्टार वो भी डेब्यूटेंट के लिए बहुत ही शानदार थी।

2 स्टेट्स
चूंकि फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स की थी और एक बेस्टसेलर नॉवेल पर आधारित थी, फिल्म ने 12.42 करोड़ की ओपनिंग की थी।

इशकज़ादे
अर्जुन परिणीति की ये डेब्यू फिल्म थी और इसने 4.54 करोड़ की ओपनिंग की थी।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर
करण जौहर के स्टूडेन्ट्स की ओपनिंग थी - 9.25 करोड़।

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया
एक और धर्मा प्रोडक्शन फिल्म। वरूण और आलिया ने 9 करोड़ कमाए थे पहले दिन।

हीरोपंती
टाइगर और कृति सैनन ने अपना डेब्यू 6.63 करोड़ के साथ किया था।

आशिकी 2
इस सुपरहिट फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन था - 5.75 करोड़।

सांवरिया
अभी तक सब फिल्में सुपरहिट थीं और रणबीर सोनम का डेब्यू सुपरफ्लॉप था। शायद इसलिए क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर उनकी टक्कर ओम शांति ओम से थी।

काई पो छे
इस सुपरहिट फिल्म से सुशांत सिंह राजपूत का डेब्यू था और फिल्म ने 4.50 करोड़ की ओपनिंग की थी।

हंसी तो फंसी
परिणीति को इस फिल्म के लिए काफी तारीफ मिली । फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज थी और फिल्म की ओपनिंग थी सवा 4 करोड़।

शुद्ध देसी रोमांस
ये यशराज फिल्म अच्छी थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट थी लेकिन फिल्म की ओपनिंग थी 1 करोड़!

NH10
अनुष्का शर्मा पीके से स्टार बन चुकी हैं और इसके बाद आई उनकी NH10 जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट थी। लेकिन फिल्म की ओपनिंग थी 3.35 करोड़।

एक विलेन
मोहित सूरी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज़बर्दस्त ओपनिंग की थी 16 करोड़ के साथ।

एबीसीडी 2
रेमो डीसूज़ा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ की धमाकेदार शुरूआत की।

ये जवानी है दीवानी
ये शायद अब तक की सबसे सफल यंग फिल्म मानी जाएगी। फिल्म की ओपनिंग थी 19 करोड़ की!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X