83 फिल्म की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग: 1st Day 1st Show से ही दहाड़े रणवीर सिंह, शानदार ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट

रणवीर सिंह स्टारर 83 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरूआत कर दी है। पहले दिन, सुबह के ही शो में फिल्म ने लगभग 23 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज कर सबको हैरान कर दिया है। क्योंकि सूर्यवंशी के बाद ये इस साल की बेस्ट ऑक्यूपेंसी है। लेकिन सूर्यवंशी से इसका मुकाबला नहीं किया जा सकता क्योंकि सूर्यवंशी छुट्टी के दिन रिलीज़ हुई थी।

ऐसे में रणवीर सिंह और कबीर खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन और शायद इस साल की बेस्ट शुरूआत कर दी है। अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म को पुष्पा और स्पाईडरमैन से टक्कर मिलेगी लेकिन सुबह की ऑक्यूपेंसी के बाद इन आंकड़ों में अंतर आएगा।

83-the-film-box-office-opening-report-day-1-friday-24-december-morning-occupancy-ranveer-singh-roars

रणवीर सिंह की इस कबीर खान फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में लगभग 1.3 लाख टिकट बेचे थे। पहले दिन कितने टिकट बिके इसकी संख्या तो कल या परसों तक ही पता लग पाएगी लेकिन एडवांस बुकिंग के आंकड़ों की मानें तो पहले दिन के बिके टिकटों के मुताबिक फिल्म ने सभी भाषाओं में 8.14 करोड़ Gross की कमाई की है।

पुणे - चेन्नई में बेहतरीन प्रदर्शन

पुणे - चेन्नई में बेहतरीन प्रदर्शन

83 ने सुबह के शो में पुणे और चेन्नई में 40 प्रतिशत से भी ज़्यादा ऑक्यूपेंसी दर्ज की। पुणे के 192 शो में ये आंकड़ा 44 प्रतिशत रहा वहीं चेन्नई के केवल 27 शो में ये आंकड़ा 42 प्रतिशत रहा। इसके बाद मुंबई में सुबह के 568 शो पर रणवीर सिंह की फिल्म ने थिएटर में 36 प्रतिशत ऑक्यूूपेंसी दर्ज की है। माना जा रहा है कि शाम तक ये आंकड़े तेज़ी से ऊपर चढ़ेंगे।

कई शहरों में अच्छी शुरूआत

कई शहरों में अच्छी शुरूआत

83 ने सुबह के शो में कई शहरों में बेहतरीन शुरूआत की है। बेंगलुरू में थिएटर में 23 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। बेंगलुरू में फिल्म के 141 Morning Show चले हैं। वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद के सुबह के 106 शो में फिल्म ने थिएटर में 33 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। चंडीगढ़, भोपाल, कोलकाता, अहमदाबाद में फिल्म ने 15 - 20 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है।

ठंड के कारण कुछ शहरों में धीमी शुरूआत

ठंड के कारण कुछ शहरों में धीमी शुरूआत

बाकी शहरों में कड़कड़ाती ठंड का असर साफ दिखा है और यही वजह रही है कि जयपुर, सूरत, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में फिल्म ने सुबह के शो में 8 - 14 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। लेकिन शाम तक इन सभी जगह 83 के पहले दिन के ऑक्यूपेंसी दर में तेज़ी से उछाल आने की संभावना है।

बदलेगी 15 करोड़ की ओपनिंग?

बदलेगी 15 करोड़ की ओपनिंग?

अभी तक के कयास के मुताबिक सूर्यवंशी 15 करोड़ की ओपनिंग करने वाली है। लेकिन फिल्म के शाम और रात के शो ये तय करेंगे कि इस आंकड़े में ज़रा भी फर्क आता है या नहीं। वहीं ये तो तय माना जा रहा है कि कल बड़ा दिन यानि कि 25 दिसंबर कमाई के लिहाज़ से भी रणवीर सिंह - कबीर खान की फिल्म के लिए काफी बड़ा दिन होगा। फिल्म की कमाई के आंकड़े दूसरे दिन 25 करोड़ या उससे पार जा सकते हैं।

बिल्कुल सूर्यवंशी जैसी शुरूआत

बिल्कुल सूर्यवंशी जैसी शुरूआत

83 ने बॉक्स ऑफिस ठीक सूर्यवंशी जैसी शुरआत की है। सूर्यवंशी ने भी 5 नवंबर को रिलीज़ के साथ ही थिएटर में सुबह के शो में 26 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी। अगर फिल्म वाकई सूर्यवंशी के कदम पर चलेगी तो सूर्यवंशी ने रात के शो में 95 प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी। अगर 83 ऐसा कर ले जाती है तो फिल्म के ओपनिंग आंकड़ों में बड़ा फेरबदल हो सकता है।

करोड़ों का वीकेंड

करोड़ों का वीकेंड

धीमी शुरूआत के बाद देखना है कि क्रिसमस और रविवार का दिन, 83 के लिए कितने दर्शकों की तालियां बटोर पाता है। फिल्म के ओपनिंग वीकेंड में 55 से 60 करोड़ तक की कमाई के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन फिल्म का ज़बरदस्त वर्ड ऑफ माउथ किसी भी जादू की तरह फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़े बदलने की पूरी क्षमता रखता है।

तीन फिल्में तय करेंगी किस्मत

तीन फिल्में तय करेंगी किस्मत

135 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म की किस्मत तीन फिल्में मिलकर तय करेंगी। पहले ये देखना होगा कि क्या वाकई अल्लू अर्जून स्टारर पुष्पा और स्पाईडरमैन मिलकर इस फिल्म का रास्ता रोक पाते हैं। इसके बाद 31 दिसंबर को रिलीज़ हो रही शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी 83 पर कितना असर डालती है। 83 से बॉक्स ऑफिस पर कुल 200 - 220 करोड़ की कमाई की उम्मीद की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X