..................... 83 movie box office collection first day prediction ranveer singh 83 movie advance booking occupancy report।। 83 फिल्म बॉक्स ऑफिस डे 1 रणवीर सिंह ओपनिंग डे कलेक्शन एडवांस बुकिंग - Hindi Filmibeat

Box Office Collection Prediction : रणवीर सिंह की 83 फिल्म की पहले दिन बंपर कमाई, सूर्यवंशी से मुकाबला

लंबे समय से इंतजार के बाद क्रिसमस पर रिलीज हो रही है कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 83। रणवीर सिंह इस फिल्म में 1983 भारतीय विश्व कप के कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म काफी पहले रिलीज हो जाती, लेकिन सिनेमाघर खोलने के इंतजार में 83 फिल्म को 24 दिसंबर को रिलीज किया गया।

83 की कहानी साल 1983 में भारतीय टीम की जीत के क्रिकेट विश्वकप के संघर्ष की कहानी को पर्दे पर दिखाया गया है। रिव्यू में 83 को हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में शामिल किया गया है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर 83 फिल्म की कमाई को शानदार ओपनिंग भी बताई जा रही है। इस साल अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी ओपनिंग कमाई बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक 26.29 करोड़ की रही है। अक्षय कुमार की सूर्यवंशी की कमाई 195 करोड़ के करीब की रही है।

83, Ranveer Singh

ऐसे में सभी की नजर इसी पर है कि ओपनिंग दिन पर 83 बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई करती है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रेड जानकारों ने फिल्म की पहले दिन की कमाई 18 से 20 करोड़ के करीब की बताई है। ट्रेड एनालिस्ट रोहित जायसवाल ने 83 फिल्म की पहले दिन की कमाई का अनुमान 16 से 18 करोड़ तक का लगाया है।

83 फिल्म की ओपनिंग कमाई

83 फिल्म की ओपनिंग कमाई

दूसरी तरफ क्रिसमस वेकेशन का फायदा 83 फिल्म को वीकेंड पर साफ तौर पर मिलता हुआ दिखाई देगा। वीकेंड तक रणवीर सिंह की 83 फिल्म 60 करोड़ तक की कमाई तीन से चार दिन के भीतर कर सकती है। ट्रेन एनालिस्ट सुमितकादेल ने बताया है कि पहले दिन 83 फिल्म की ओपनिंग कमाई भारत में 15 करोड़ तक जा सकती है। दूसरी तरफ 83 फिल्म की एडवांस बुकिंग रविवार से शुरू हो गई थी।

83 फिल्म की ऑक्यूपेंसी रेट

83 फिल्म की ऑक्यूपेंसी रेट

लेकिन एडवांस बुकिंग में अभी तक इसमें तेजी नहीं आयी है। बॉक्स ऑफिस इंडिया रिपोर्ट अनुसार 83 फिल्म के लिए एक लाख दस हजार टिकट की केवल एडवांस बुकिंग हुई है। मुंबई और चेन्नई में 83 फिल्म की ऑक्यूपेंसी रेट अधिक है। मुंबई में गुरुवार दोपहर तक 32 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज की गई है।

मुंबई में तेजी से ऑक्यूपेंसी रेट 83 का बड़ा

मुंबई में तेजी से ऑक्यूपेंसी रेट 83 का बड़ा

चेन्नई में 83 फिल्म की 45 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। हैदराबाद में ऑक्यूपेंसी रेट 83 फिल्म की 35 प्रतिशत रही है। दिल्ली में 83 का ऑक्यूपेंसी रेट 14 प्रतिशत का रहा है। मुंबई में तेजी से ऑक्यूपेंसी रेट 83 फिल्म का बढ़ता जा रहा है। फिर भी 83 फिल्म को नए साल और क्रिसमस की रिलीज का फायदा मिल सकता है।

3500 स्क्रीन्स पर रिलीज , 83 की 200 करोड़ से अधिक कमाई

3500 स्क्रीन्स पर रिलीज , 83 की 200 करोड़ से अधिक कमाई

कबीर खान की 83 फिल्म को भारत में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज किए जाने की रिपोर्ट सामने आयी है। 83 फिल्म का बजट 125 करोड़ के करीब है। ट्रेड जानकारों का मानना है कि रणवीर सिंह की 83 फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के करीब की हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X