83 हिंदी फिल्म बॉक्स ऑफिस कयास: रणवीर सिंह नहीं देंगे 2021 की टॉप ओपनिंग, सूर्यवंशी- स्पाईडरमैन से फेल

कबीर खान की फिल्म 83 आखिरकार लगभग 18 - 19 महीनों के लंबे इंतज़ार के बाद रिलीज़ के लिए सिनेमाघरों तक पहुंच चुकी है। फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है और अगर ट्रेड पंडितों की मानें तो 24 दिसंबर को इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग होने वाली थी। फिल्म के रिव्यू बाहर आ चुके हैं और हर कोई बस खड़े होकर फिल्म के लिए तालियां बजाना चाह रहा है।

लेकिन ज़बरदस्त वर्ड ऑफ माउथ के बावजूद फिल्म को एक धमाकेदार ओपनिंग नहीं मिलेगी। अगर सारे गणित सही बैठते तो 83 इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग देती।

83-hindi-film-box-office-opening-predictions-biggest-opener-of-the-year-2021-beat-spiderman-no-way

83 के सामने ओपनिंग के टार्गेट भी ज़्यादा बड़े नहीं थे। 83 को ओपनिंग के बंपर आंकड़े पेश करने के लिए केवल दो फिल्मों के ओपनिंग आंकड़े पार करने थे - सूर्यवंशी और स्पाईरमैन नो वे होम। रोहित शेट्टी की अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी ने दिवाली के एक दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर 26 करोड़ की ओपनिंग की थी।

वहीं दूसरी तरफ, हाल ही में रिलीज़ हुई हॉलीवुड फिल्म स्पाईरमैन नो वे होम ने बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कमाई की है और फिल्म ने 36 करोड़ की ओपनिंग के साथ रिकॉर्ड बनाया है। 83 को ये आंकड़ा किसी भी कीमत पर पार तो करना ही होगा। लेकिन स्पाईडरमैन के अलावा, रणवीर सिंह को अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा से भी टक्कर लेनी होगी जिसका सीधा असर उनकी ओपनिंग कमाई पर पड़ेगा।

एडवांस बुकिंग की बेहतरीन रिपोर्ट्स

एडवांस बुकिंग की बेहतरीन रिपोर्ट्स

जहां फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले दिन धीमी रही लेकिन धीरे धीरे इसमें इज़ाफा हो रहा है और आज फिल्म के रिव्यू बाहर आ जाने के बाद इन आंकड़ों में ज़बरदस्त इज़ाफा होगा। माना जा रहा है कि फिल्म अपनी ए़डवांस बुकिंग से ही 15 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। फिल्म कई बड़े शहरो में अभी से पहले दिन के शो लगभग फुल कर चुकी है।

30 करोड़ की ओपनिंग

30 करोड़ की ओपनिंग

पिछले हफ्ते तक माना जा रहा था कि 83 लगभग 30 करोड़ की ओपनिंग देगी। लेकिन आज से ही फिल्म के शानदार रिव्यू बाहर आ रहे हैं ऐसे में अगर कोई ज़बरदस्त जादू की छड़ी घुमाता है तब ही रणवीर सिंह, हॉलीवुड फिल्म स्पाईडरमैन नो वे होम की ओपनिंग को पीछे छोड़ पाएंगे। लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 10 - 15 करोड़ की ही ओपनिंग कर पाएगी।

सबसे ज़्यादा कमाई

सबसे ज़्यादा कमाई

फिल्म की सबसे ज़्यादा कमाई ओपनिंग के बाद होने वाली है। ठीक वैसे ही जैसे दंगल के साथ हुआ था। 24 नवंबर को रिलीज़ हो रही ये फिल्म अगले दिन क्रिसमस पर धमाका करेगी और उस दिन, फिल्म की कमाई का आंकड़ा 25 करोड़ पार कर सकता है।

वीकेंड पर 100 करोड़

वीकेंड पर 100 करोड़

83 के लिए अभी से आसार बेहतरीन बन चुके हैं। ऐसे में ये माना जा रहा है कि फिल्म को 100 करोड़ का शतक लगाने में 4 - 5 दिन लग सकते हैं और इस बात से किसी को हैरानी भी नहीं होगी। हैरानी तब होगी जब फिल्म आराम से तीन दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाए। हालांकि, अंग्रेज़ी फिल्म स्पाईडरमैन से फिल्म को काफी मज़बूत क्लैश झेलना पड़ेगा।

100 करोड़ से ऊपर की फिल्म

100 करोड़ से ऊपर की फिल्म

83 एक बड़े और भारी बजट पर बनी फिल्म है। 100 करोड़ से ऊपर के बजट पर बनी ये फिल्म लगभग 4500 स्क्रीन पर रिलीज़ हो रही है। ऐसे में फिल्म पर सीधा 300 करोड़ का सट्टा लगाया जा चुका है। फिल्म 250 करोड़ तक का आंकड़ा आराम से पहले ही हफ्ते में पार कर जाएगी लेकिन मुश्किल आएगी उसके बाद।

लेना होगा शाहिद से मुकाबला

लेना होगा शाहिद से मुकाबला

31 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी और कबीर खान की फिल्म को इस फिल्म से टक्कर लेनी होगी। दोनों ही क्रिकेट पर बनी फिल्में हैं लेकिन माहौल को देखते हुए लग रहा है कि रणवीर सिंह का पलड़ा भारी होने वाला है और वो अपनी फिल्म को पहले 300 करोड़ क्लब तक पहुंचाने की पूरी काबिलियत रखते हैं।

रणवीर की सबसे बड़ी ओपनिंग

रणवीर की सबसे बड़ी ओपनिंग

हालांकि, इन सारे कयासों के बीच बॉक्स ऑफिस पर एक आंकड़ा है जो तय रूप से रणवीर सिंह पार नहीं कर पाएंगे वो है रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड। 83 के साथ रणवीर सिंह अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग हो सकती थी लेकिन फिलहाल इसके आसार नहीं है। उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है 2018 में आई रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा जिसने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ की ओपनिंग दी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X