83 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट- पांचवें दिन और नीचे गिरा कलेक्शन, 2021 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल

1983 क्रिकेट विश्व कप पर आधारित रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 ने भले ही बहुत तारीफें बटोरी, समीक्षकों का दिल जीता, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बहुत निराश कर रही है। 5 दिनों में 60.99 करोड़ की कमाई के साथ कबीर खान की ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने मंगलवार को 6.70 करोड़ का कलेक्शन किया है।

हैरानी की बात है कि फिल्म ओवरसीज में अच्छा बिजनेस कर रही है, लेकिन भारत में ज्यादा स्क्रीन होने के बावजूद फिल्म ठंडी पड़ चुकी है। 83 ने ओवरसीज में चार दिनों में 30 करोड़ के लगभग का कलेक्शन कर लिया है। यानि की वर्ल्डवाइड फिल्म अभी तक 90 करोड़ के लगभग का बिजनेस कर पाई है।

83-box-office-report-day-5-ranveer-film-collection-drops-on-tuesday

कोविड के समय को ये आंकडे़ भले ही कम नहीं हैं। लेकिन 83 के भारी भरकम बजट के हिसाब से यह निराशाजनक हैं। फिल्म अपने पहले हफ्ते तक भारत में किसी तरह 70 करोड़ तक पहुंच पाएगी।

ट्रेड पंडितों की मानें तो अब फिल्म के लिए 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेना मुश्किल है। क्रिसमस के मौके पर रिलीज किसी बड़ी फिल्म का यह हाल होना हैरानी की बात भी है।

बजट और कमाई

बजट और कमाई

83 का बजट 125-130 करोड़ तक का बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ का कलेक्शन करना था। लेकिन अब यह मुश्किल क्या नामुकिन दिख रहा है।

स्पाईडरमैन और पुष्पा से जबरदस्त टक्कर

स्पाईडरमैन और पुष्पा से जबरदस्त टक्कर

83 के कम कलेक्शन का एक मुख्य कारण स्पाइडरमैन और पुष्पा भी है। ये दोनों फिल्में 83 से एक हफ्ते पहले ही रिलीज हुई थी.. लेकिन दोनों का ऐसा कहर रहा कि यह आज तक कमा रही है। स्पाइडरमैन ने भारत में 175 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं पुष्पा का सिर्फ हिंदी वर्जन 40 करोड़ तक पहुंच चुका है।

दिल्ली में सिनेमाघर बंद

दिल्ली में सिनेमाघर बंद

बीते दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सिनेमाघरों को बंद करने का ऐलान किया है। देश में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। ऐसे में 83 के लिए यह किसी झटका से कम नहीं। दिल्ली हिंदी फिल्मों की कमाई का एक बड़ा मार्केट होता है, जो अब 83 के लिए बंद हो चुका है।

क्रिसमस छुट्टियों का नहीं मिला फायदा

क्रिसमस छुट्टियों का नहीं मिला फायदा

फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई थी। इस समय पर रिलीज फिल्में आम तौर पर बंपर कमाई करती है। बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में ज्यादातर सभी क्रिसमस रिलीज ही हैं। ऐसे में 83 इस छुट्टियों के सीजन का भी फायदा नहीं उठा पाई।

स्क्रीन रिलीज

स्क्रीन रिलीज

83 देशभर में 3741 स्क्रीन पर रिलीज की गई थी, जो कि आज के समय में काफी ज्यादा है। कई शहरों में 50-60 प्रतिशत होने के बावजूद फिल्म से पहले वीकेंड तक 60-65 करोड़ के कलेक्शन की उम्मीद थी, जबकि फिल्म 47 करोड़ पर ही सिमट गई।

लाइफटाइम कलेक्शन!

लाइफटाइम कलेक्शन!

मौजूदा आंकड़ों को देखते हुए फिल्म का लाइफाटाइम कलेक्शन 95-100 करोड़ तक में सिमट सकता है। जिसके बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप के श्रेणी में गिनी जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X