83 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट- 11वें दिन औंधे मुंह गिरी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म, यहां जानें भारत और ओवरसीज कलेक्शन

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 ने दूसरे वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर शानदार उछाल दिखाई थी, लेकिन हफ्ता शुरु होते ही फिल्म औंधे मुंह गिर पड़ी। दूसरे सोमवार, यानि की फिल्म ने अपने ग्यारहवें दिन महज 2 करोड़ के लगभग की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की अब तक कुल कमाई 93 करोड़ तक पहुंची है।

ओवरसीज में भी फिल्म औसत प्रदर्शन कर रही है। दूसरे वीकेंड तक फिल्म ने ओवरसीज में 52.72 करोड़ का कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 160 करोड़ (gross) का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म ना सिर्फ इसकी टीम को बल्कि ट्रेड पंडितों को भी काफी उम्मीद थी। फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर सूर्यवंशी जैसा तहलका करने का इंतजार था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

83-box-office-report-day-11-ranveer-singh-s-film-records-huge-drop

31 दिसंबर को शाहिद कपूर स्टारर फिल्म जर्सी रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड की वजह से उसे पोस्टपोन कर दिया गया। उसका फायदा 83 को बॉक्स ऑफिस पर मिला है। फिल्म ने न्यू ईयर पर जमकर कमाई की। लेकिन फिर भी 83 के लिए 100 करोड़ तक का सफर काफी मुश्किल दिख रहा है।

भारी भरकम बजट

भारी भरकम बजट

कोविड के समय को ये आंकडे़ भले ही कम नहीं हैं। लेकिन 83 के भारी भरकम बजट के हिसाब से यह निराशाजनक हैं। इस फिल्म का बजट 250 करोड़ तक बताया जा रहा है।

100 करोड़ है मुश्किल

100 करोड़ है मुश्किल

ट्रेड पंडितों की मानें तो अब फिल्म के लिए भारत में 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेना मुश्किल है। क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर रिलीज किसी बड़ी फिल्म का यह हाल होना हैरानी की बात भी है। बता दें, क्रिसमस पर रिलीज ज्यादातर फिल्में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हैं।

रिलीज से पहले 150 करोड़ की कमाई

रिलीज से पहले 150 करोड़ की कमाई

मेकर्स फिल्म रिलीज से पहले म्यूजिक राइट्स, सैटेलाइट राइट्स, डिजिटल राइट्स के जरीए 150 करोड़ तक की कमाई कर चुके हैं। ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए भारत में कम से कम 150 करोड़ तक की कमाई करनी थी, लेकिन अफसोस फिल्म वहां तक भी नहीं पहुंच पाई।

स्पाईडरमैन और पुष्पा से जबरदस्त टक्कर

स्पाईडरमैन और पुष्पा से जबरदस्त टक्कर

83 के कम कलेक्शन का एक मुख्य कारण स्पाइडरमैन और पुष्पा भी है। ये दोनों फिल्में 83 से एक हफ्ते पहले ही रिलीज हुई थी.. लेकिन दोनों का ऐसा कहर रहा कि यह आज तक कमा रही है। स्पाइडरमैन ने भारत में 202 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं पुष्पा का सिर्फ हिंदी वर्जन 65 करोड़ तक पहुंच चुका है।

दिल्ली में सिनेमाघर बंद

दिल्ली में सिनेमाघर बंद

बीते दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सिनेमाघरों को बंद करने का ऐलान किया है। देश में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। ऐसे में 83 के लिए यह किसी झटका से कम नहीं। दिल्ली हिंदी फिल्मों की कमाई का एक बड़ा मार्केट होता है, जो अब 83 के लिए बंद हो चुका है। बाकी राज्यों में भी कोविड को लेकर गाइडलाइंस में फिर से बदलाव लाए जा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X