रणवीर सिंह की छठी 100 करोड़ी फिल्म बनी '83'- ऋतिक रोशन और आमिर खान के साथ जबरदस्त क्लैश
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने अपने 17वें दिन 100.56 करोड़ का कलेक्शन पूरा किया है। बता दें, इसी के साथ 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह रणवीर सिंह के करियर की छठी फिल्म बन चुकी है।
रणवीर सिंह ने साल 2010 में फिल्म बैंड बाजा बारात के साथ डेब्यू किया था। 11 साल में अब तक उनकी 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं- 83, पद्मावत, सिंबा, बाजीराव मस्तानी, गली बॉय और राम-लीला। फिलहाल, संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। फिल्म ने 300 करोड़ का कलेक्शन किया था। देखना दिलचस्प होगा कि ये रिकॉर्ड कब टूटता है।

बहरहाल, खास बात है कि अब छह- छह फिल्मों के साथ 100 करोड़ क्लब में रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन और आमिर खान बराबरी पर हैं। वहीं, 15 फिल्मों के साथ टॉप पर हैं सलमान खान और अक्षय कुमार।
साल 2008 में फिल्म गजिनी के साथ आमिर खान ने बॉलीवुड में 100 करोड़ क्लब की शुरुआत की थी। जो बॉक्स ऑफिस पर एक नया ट्रेंड लेकर आया। 100 करोड़ के बाद 200 करोड़, 300 करोड़, 350 करोड़ क्लब तक बन चुकी है।

सलमान खान
सलमान खान की लगातार 15 फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। हालांकि अंतिम के साथ यह रिकॉर्ड टूट चुका है।
बहरहाल, सलमान की 100 करोड़ी फिल्में हैं- दबंग, रेडी, बॉडीगार्ड, एक था टाईगर, दबंग 2, किक, जय हो, बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो, सुल्तान, ट्यूबलाइट, टाइगर जिंदा है, रेस 3, भारत, दबंग 3

अक्षय कुमार
सूर्यवंशी के साथ अक्षय कुमार की 15 फिल्में इस कल्ब में शामिल हो गई हैं।
राउडी राथौड़, हाउसफुल 2, हॉलीडे, एयरलिफ्ट, हाउसफुल 3, रूस्तम, जॉली एलएलबी 2, टॉयलेट एक प्रेम कथा, गोल्ड, 2.0, केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4, गुड न्यूज़, सूर्यवंशी

अजय देवगन
अजय देवगन की 11 फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
दे दे प्यार दे, टोटल धमाल, रेड, गोलमाल अगेन, शिवाय, सन ऑफ सरदार, बोल बच्चन, सिंघम, सिंघम रिटर्न्स, गोलमाल 3, तान्हाजी

शाहरुख खान
शाहरुख खान की 7 फिल्मों ने 100 करोड़ पार किया है। शाहरुख की पिछली कुछ फिल्में 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने में असफल रही है। वहीं, अब पठान से उम्मीदें हैं।
रा.वन, डॉन 2, जब तक है जान, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, दिलवाले, रईस

आमिर खान
आमिर खान की 6 फिल्मों ने लगातार 100 करोड़ पार किया है। बता दें, मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने ही 100 करोड़ क्लब की शुरुआत की थी।
गजिनी, 3 इडियट्स, धूम 3, पीके, दंगल, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान

ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन की भी 6 फिल्मों ने 100 करोड़ पार किया है.. जिनमें शामिल है- अग्निपथ, कृष 3, बैंग बैंग, काबिल, सुपर 30, वॉर..


Click it and Unblock the Notifications