60 साल की उम्र में सुपरस्टार बना बॉक्स ऑफिस का राजा! शाहरुख-आमिर-सलमान सब पीछे

Box Office Record: जब हर कोई मानता था कि बॉलीवुड के तीन 'खान' यानि शाहरुख, आमिर और सलमान ही बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगे, तब दक्षिण भारत से एक 60 साल का सुपरस्टार चुपचाप इतिहास रचने निकल पड़ा।
रजनीकांत ने अपने करियर के इस पड़ाव पर आकर न सिर्फ़ धमाकेदार वापसी की, बल्कि उन्हें पीछे मान चुके लोगों को भी हैरान कर दिया। 1994 से लेकर 2016 तक हिंदी सिनेमा पर तीनों खान छाए रहे। इन 23 सालों में से 20 साल ऐसे रहे जब इन तीनों की ही फिल्में साल की सबसे बड़ी हिट रहीं।
'हम आपके हैं कौन' से लेकर 'दंगल' तक इन तीनों की बादशाहत अटूट रही। सिर्फ़ तीन बार ऐसा हुआ जब किसी और की फिल्म नंबर वन बनी। लेकिन इसी दौरान रजनीकांत ने जो कर दिखाया, वह एक मिसाल बन गया।
2007 में 'शिवाजी', 2010 में 'रोबोट', 2018 में '2.0' और फिर 2023 में 'जेलर' रजनीकांत ने बार-बार साबित किया कि उम्र सिर्फ़ एक नंबर है। 'जेलर' ने अकेले दुनिया भर में ₹600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और यह दिखा दिया कि इस उम्र में भी रजनीकांत की स्टार पॉवर वैसी ही बरकरार है।
2025 में भी रजनीकांत सुर्खियों में हैं। उनकी अगली फिल्म 'कूली' 14 अगस्त को रिलीज़ हो रही है, जिसे मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज बना रहे हैं। फैंस को इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं और माना जा रहा है कि यह फिल्म भी ₹1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
जब आज के दौर के बड़े सितारे बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रहे हैं, रजनीकांत हर बार नए अवतार, नई ऊर्जा और अपने फैंस के प्यार के साथ आते हैं - और फिर इतिहास रच जाते हैं।
"रजनीकांत का फॉर्मूला सिंपल है - जहाँ नज़र पड़ी, वहीं हिट गढ़ दी!"


Click it and Unblock the Notifications