BOX OFFICE: एक ब्लॉकबस्टर महीना और रणबीर Vs सलमान की ओपनिंग टक्कर
जून का महीना बॉलीवुड के लिए शानदार होने वाला है। शायद 2018 का सबसे ब्लॉकबस्टर महीना। एक महीने में ही चार ब्लॉकबस्टर फिल्में। और सलमान खान को मिलेगी रणबीर कपूर से कड़ी टक्कर मिलेगी।
जून में 6 धमाकेदार फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर टिकी रहने वाली हैं। इनमें से दो की एंट्री हो चुकी है। सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया स्टारर वीरे दी वे़डिंग जो बॉक्स ऑफिस पर टिक चुकी है। वहीं दूसरी फिल्म है भावेश जोशी जो अच्छी है पर दर्शकों का इंतज़ार कर रही है।

इसके बाद रिलीज़ होगी रजनीकांत स्टारर काला जो कि हिंदी में भी रिलीज़ होगी और रजनीकांत की स्टारडम देखकर लगता है कि कुछ दर्शक तो इसे हिंदी के भी मिल जाएंगे। वैसे भी आजकल साउथ फिल्मों की डिमांड, हिंदी दर्शकों में बढ़ चुकी है। वहीं इंक्रे़डिबल्स का दूसरा पार्ट भी रिलीज़ हो रहा है।
इसके बाद होगा अगला घमासान। सलमान खान आएंगे रेस 3 के साथ। और उसके 15 दिन बाद होगी रणबीर कपूर की एंट्री संजू के साथ। हर किसी की नज़र बस इसी बात पर टिकी है कि दोनों में कौन सी फिल्म कितनी ओपनिंग करेगी और कौन सी फिल्म किस क्लब में पहले पहुंचेगी।
वैसे जानिए पांच महीनों में बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस का हाल -


Click it and Unblock the Notifications
