BOX OFFICE: 5 'सुपरफ्लॉप' फिल्में.. बैक टू बैक.. इस स्टार को भारी नुकसान!
रंगून के साथ सैफ अली खान ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार 5 फ्लॉप फिल्में दी हैं। बता दें, सैफ की अंतिम हिट फिल्म थी, साल 2013 में रिलीज रेस 2।
विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' ने एक ही झटके में तीन बड़े स्टार्स को शॉक में डाल दिया है। जी हां, फिल्म रंगून बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है और इसे 2017 की अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप करार दे दिया गया है। क्योंकि फिल्म भारी भरकम बजट पर तैयार की गई थी।
[100 करोड़ की थी उम्मीद.. बुरी तरह फ्लॉप हुई यह 'बड़ी' फिल्म!]
कंगना, शाहिद, सैफ की फिल्मी करियर को देखें तो फिलहाल शाहिद और सैफ को एक अदद हिट की काफी जरूरत है। खासकर सैफ की बात की जाए तो रंगून के साथ सैफ अली खान बैक टू बैक 5 सुपरफ्लॉप फिल्में दे चुके हैं।

जबकि सैफ ने कबीर खान जैसे ब्लॉकबस्टर निर्देशक के साथ काम किया है। लेकिन सैफ के साथ कबीर खान भी फ्लॉप हो गए। सैफ ना ही कॉमेडी फिल्मों में कमाल दिखा पा रहे हैं, ना ही एक्शन फिल्मों में।
कहीं ना कहीं यह उनके करियर के लिए खतरा साबित हो सकता है। हालांकि इसी साल सैफ की अगली फिल्म 'शेफ' भी रिलीज हो रही, जिसके साथ उनकी वापसी हो सकती है। लेकिन फिलहाल सैफ का बॉक्स ऑफिस हाल काफी बुरा है।


Click it and Unblock the Notifications











