BOX OFFICE: ओपनिंग के साथ ही.. 'सुल्तान' ने धड़ाधड़ तोड़े ये 5 रिकॉर्ड्स
सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' की धमाकेदार ओपनिंग हो चुकी है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 36.54 करोड़ का कलेक्शन किया है। बता दें, इसी के साथ सुल्तान ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है। बता दें, ओपनिंग के साथ ही सुल्तान ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

उम्मीद की जा रही है कि फिल्म फर्स्ट वीकेंड पर 150 करोड़ की कमाई पार कर जाएगी। बुधवार को फिल्म रिलीज हुई.. यानि की फिल्म के पास कमाने के लिए पूरे 5 दिन हैं। वहीं गुरूवार को ईद की वजह से फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करेगी।
#BestScenes: 'सुल्तान' के 5 बेस्ट सीन.. जिस पर बजी धड़ाधड़ तालियां
सुल्तान ने पहले दिन ही तोड़ी ये 5 रिकॉर्ड्स-
1. सबसे बड़ी ईद ओपनर- 36.54 करोड़ की ओपनिंग के बाद सुल्तान बॉलीवुड की सबसे बड़ी ईद ओपनर बन चुकी है। इससे पहले शाहरूख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस (33.1 करोड़) सबसे ऊपर थी।
2. सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म (2016)- सुल्तान साल 2016 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। जबकि शाहरूख खान की फैन घिसक कर नंबर 2 पर चली गई है। फैन ने 19 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी।
3. ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाने वाली स्पोर्ट्स फिल्म- सुल्तान ओपनिंग डे पर इतनी धमाकेदार कमाई करने वाली पहली स्पोर्ट्स आधारित फिल्म है। इससे पहले भाग मिल्खा भाग ने 9 करोड़ की ओपनिंग दी थी।
4. बुधवार को सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म- सुल्तान बुधवार को कमाने वाली सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। हालांकि बुधवार को गिनती की फिल्में ही रिलीज होती हैं। इससे पहले सलमान की एक था टाईगर बुधवार को रिलीज हुई थी।
5. एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड- सुल्तान ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बना लिया था। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 18 करोड़ तक की कमाई कर ली थी। जो कि बजरंगी भाईजान और किक की कमाई से कहीं ज्यादा है।


Click it and Unblock the Notifications

