अक्षय कुमार के 31 साल- देंखे 1991 से 2022 तक का शानदार सफर, बॉक्स ऑफिस के असली खिलाड़ी
अक्षय कुमार आज के समय में हिट फिल्मों का पर्याय बन चुके हैं। लेकिन उनका यह सफर हमेशा से आसान नहीं रहा। सुपरस्टार ने आज फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिये हैं। 25 जनवरी को ही अक्षय कुमार की पहली फिल्म 'सौगंध' रिलीज हुई थी। राज सिप्पी के निर्देशन में बनी यह फिल्म लगभग डेढ़- दो करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज रही थी।
अक्षय कुमार की पहली साइन की फिल्म थी दीदार, जिसका निर्देशन प्रमोद चक्रवर्ती ने किया। ये अक्षय की डेब्यू फिल्म होने वाली थी, लेकिन इस फिल्म को बनने में देरी हुई और पहले रिलीज हो गई सौगंध। फिर दीदार 14 अगस्त 1992 को रिलीज हुई थी।

बहरहाल, अक्षय कुमार को पहचान मिली फिल्म 1992 में आई फिल्म 'खिलाड़ी' से.. लेकिन उनकी पहली हिट फिल्म थी मोहरा, जो कि 1994 में रिलीज हुई थी। पहली हिट फिल्म देने से पहले अक्षय कुमार 14 फ्लॉप / ऐवरेज फिल्म दे चुके थे। लेकिन बतौर एक्शन हीरो कहीं ना कहीं निर्माताओं को उनपर भरोसा था।
31 सालों के सफर को देंखे तो, बैक टू बैक हिट फिल्मों के साथ अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे चहेते और बॉक्स ऑफिस पर नंबर वन अभिनेता बन चुके हैं। यहां हम आपको अक्षय कुमार के 31 सालों के बॉक्स ऑफिस की सफर पर एक झलक दिखाएंगे। उनकी हिट, फ्लॉप फिल्मों का सफर.. यहां देंखे-

123 फिल्में, 4700 करोड़ कलेक्शन
अक्षय कुमार ने 31 साल के अपने करियर में लगभग 123 हिंदी फिल्में की हैं। इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुल मिलाकर लगभग 4700 करोड़ तक रहा है।

हिट- फ्लॉप- ब्लॉकबस्टर
जिनमें से दो फिल्म ब्लॉकबस्टर,12 फिल्में सुपरहिट.. और 11 फिल्में हिट रही हैं। खासकर पिछले पांच- छह सालों में अक्षय कुमार की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं।

फ्लॉप फिल्में
वहीं, अक्षय कुमार ने लगभग 37 फ्लॉप फिल्में.. 13 सुपरफ्लॉप फिल्में भी दी हैं। साल 1999 से 2003 के बीच में अक्षय कुमार ने फ्लॉप फिल्मों की लाइन लगा दी थी लेकिन कहीं ना कहीं निर्माताओं का विश्वास उनपर बना रहा।

बनाए कई रिकॉर्ड
31 सालों में अक्षय कुमार ने कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं।एक साल में लगातार तीन 200 करोड़ी फिल्म देने का रिकॉर्ड भी अक्षय कुमार के पास ही है.. (मिशन मंगल, हाउसफुल 4, गुड न्यूज)।वहीं, 100 करोड़ क्लब में 15 फिल्मों के रिकॉर्ड के साथ वो सलमान खान के बराबरी पर हैं।

सक्सेस ratio
अक्षय कुमार के करियर में हिट, फ्लॉप फिल्मों को देखा जाए तो उनका सक्सेस ratio लगभग 60 प्रतिशत का रहा है।

नेशनल अवार्ड सम्मानित
साल 2016 में अक्षय कुमार को फिल्म रूस्तम और एयरलिफ्ट के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल अवार्ड भी सम्मानित किया गया है। वहीं, साल 2009 में वो पद्मश्री सम्मान भी पा चुके हैं।

100 करोड़ क्लब
100 करोड़ क्लब अक्षय कुमार की अब तक 15 फिल्मों ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री की है- राउडी राथौड़, एयरलिफ्ट, रुस्तम, जॉली एलएलबी 2, हाउसफुल 2, हॉलीडे, हाउसफुल 3, टॉयलेट एक प्रेम कथा, गोल्ड, केसरी, हाउसफुल 4, मिशन मंगल, गुड न्यूज और सूर्यवंशी..

सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में
अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में हैं-
हाउसफुल 4- 206 करोड़
गुड न्यूज- 201.14 करोड़
मिशन मंगल- 200.16 करोड़
सूर्यवंशी- 195 करोड़
2.0- 188 करोड़
केसरी- 153 करोड़


Click it and Unblock the Notifications