#25Years: बॉक्स ऑफिस पर टॉप 10 क्या...टॉप 20 में भी नहीं थे सलमान खान!
Recommended Video

आज ट्विटर पर राजू बन गया जेंटलमैन के प25 साल पूरे होने का जश्न मन रहा है। लेकिन इसी के साथ, शाहरूख खान के बॉलीवुड में सफल 25 साल पूरे होने का भी जश्न है। राजू बन गया जेंटलमैन, शाहरूख खान की पहली सोलो हिट थी।
वहीं इसी साल शाहरूख ने अपना डेब्यू भी किया था। शाहरूख खान की फिल्म दीवाना 1992 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म में शाहरूख खान ऋषि कपूर के साथ सेकंड लीड थे। लेकिन फिल्म रिलीज़ होते ही शाहरूख खान फिल्म के दूसरे हीरो बन चुके थे।

इस फिल्म के लिए शाहरूख खान को बेस्ट डेब्यू और दिव्या भारती को लक्स फ्रेश फेस ऑफ द ईयर क फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। आजकल सब कुछ बॉक्स ऑफिस पर टिका होता है।
इसलिए हमने उस साल के बॉक्स ऑफिस आंकड़े निकालने की कोशिश की। पता चला, शाहरूख आते ही टॉपर लिस्ट में थे तो सलमान खान का दूर दूर तक नामोनिशान नहीं था।
इसलिए हम लेकर आए हैं, उस साल के बॉक्स ऑफिस आंकड़े। जानिए 1992 के बॉक्स ऑफिस की टॉप 20 लिस्ट।


Click it and Unblock the Notifications












