बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है ये मलयालम फिल्म, 12 करोड़ का बजट और कलेक्शन 160 करोड़

2018-box-office-tovino-thomas-starrer-becomes-biggest-hit-of-malayalam-cinema

2018 Box Office: टोविनो थॉमस स्टारर फिल्म '2018: एवरीवन इज ए हीरो' मलयालम सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है। फिल्म को हर तरफ से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के कंटेंट से लेकर परफॉमेंस तक को लोग पसंद कर रहे हैं। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया गया है।

भारत के साथ साथ ओवरसीज में भी तहलका मचाते हुए फिल्म ने दुनिया भर में 160 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। महज 25 दिनों में फिल्म ने यह तगड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। बता दें, यह सबसे तेजी से 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली मलयालम फिल्म बन चुकी है।

देशभर में हो रही है तारीफ

मॉलीवुड के इतिहास में पहली बार, पूरे देश भर में किसी एक फिल्म की इतनी सराहना की जा रही है। '2018: एवरीवन इज ए हीरो' को हर जगह सिनेमाघरों में स्टैंडिंग ओवेशन मिल रहे हैं। इसने बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल की फिल्म पुलिमुरुगन को पीछे छोड़ दिया है।

12 करोड़ बजट और कमाई 160 करोड़

खास बात है कि फिल्म का बजट 12 करोड़ का है। जबकि बॉक्स ऑफिस पर इसने 160 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और अभी भी कमाई जारी है। 2018 की कहानी केरल में आई बाढ़ पर आधारित है। फ‍िल्‍म में दिखाया गया है कि वहां के लोगों ने कैसे बाढ़ की त्रासदी को झेला और मिलकर आपदा से मुकाबला किया। फ‍िल्‍म का निर्देशन ज्यूड एंथनी जोसेफ ने किया है। और मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं टोविनो थॉमस, कनचाको बोबन, आसिफ अली और अपर्णा बालमुरली।

Read more about: box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X