BOX OFFICE: दुनियाभर में 2.0 की ताबड़तोड़ कमाई- अक्षय कुमार, रजनीकांत सुपरहिट
रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 गुरुवार को वर्ल्डवाइड रिलीज हो चुकी है। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। सभी भाषाओं को मिलाकर ओपनिंग डे पर फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 110 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो वीकेंड पर.. यानि की शनिवार और रविवार को फिल्म और ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है।
ओपनिंग के मामले में 2.0 ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2 से पीछे रही है। बता दें, बाहुबली 2 सभी भाषाओं को मिलाकर 122 करोड़ का ओपनिंग दिया था। जबकि 2.0 वर्ल्डवाइड भी 110 करोड़ तक पहुंच पाई है। हालांकि वीकेंड पर यह आंकड़ा काफी बढ़ सकता है।

2.0 को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी काफी फायदा मिलने वाला है। रजनीकांत और अक्षय कुमार की अदाकारी के अलावा फिल्म की कहानी को भी काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म सामाजिक संदेश देती है कि हमें टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल उतना ही करना चाहिए, जिससे किसी और जीव- जंतु को हानि ना हो। यह पृथ्वी जितनी इंसानों की है.. उनकी ही पक्षियों और पेड़ पौधों की भी है।
बहरहाल, यहां जानें वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications