2.0 हिंदी बॉक्स ऑफिस: वीकेंड पर सुनामी लेकर आए अक्षय कुमार, 10वीं 100 करोड़ी फिल्म
Recommended Video

अक्षय कुमार स्टारर 2.0 हिंदी में भी अक्षय की बदौलत ज़बरदस्त कमाई कर रही है और अब फिल्म ने रविवार को अपनी कमाई से चौंका दिया है। रजनीकांत स्टारर इस शंकर फिल्म ने वीकेंड पर 34 करोड़ का धमाका केवल हिंदी वर्जन में किया। ये आंकड़े चौंकाने वाले इसलिए हैं क्योंंकि फिल्म ने हिंदी में 20 करोड़ की ओपनिंग की थी।
लेकिन रविवार के आंकड़ों से साफ हो चुका है कि हिंदी वर्जन को अक्षय कुमार अपने कंधों पर मज़बूती से खींच रहे हैंं और उनका स्टारडम फिल्म के लिए काम क रहा है। 20 करोड़ की ओपनिंग के बाद फिल्म ने शुक्रवार को 18 करोड़ और शनिवार को 24 करोड़ की कमाई की थी।

इस साल अक्षय कुमार की गोल्ड के बाद ये दूसरी 100 करोड़ी फिल्म होगी। क्योंकि 2.0 के हिंदी वर्जन की कुल कमाई 95 करोड़ पहुंच चुकी है। वहीं अक्षय कुमार के करियर की ये 10वीं 100 करोड़ी फिल्म होगी। फिल्म में अक्षय कुमार पक्षीराम नाम के एक आदमी की भूमिका में हैं।
वहीं उनका दूसरा रूप एक कौवे का है। दोनों ही किरदारोंं में अक्षय कुमार की जमकर तारीफ हो रही है। जानिए बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स का 100 करोड़ी स्कोर -


Click it and Unblock the Notifications