2.0 बॉक्स ऑफिस हिंदी: अक्षय कुमार सोमवार को दहाड़े, 27 सालों में तीसरी BLOCKBUSTER

Recommended Video

2.0 Box Office Fifth Day Collection: Rajinikanth | Akshay Kumar| Amy Jackson| FilmiBeat

रजनीकांत स्टारर 2.0 जहां पूरे विश्व में तबाही मचा रही है वहीं फिल्म के हिंदी कलेक्शन को कस कर पकड़ कर रखा हुआ है अक्षय कुमार ने। सोमवार को भी फिल्म ने सारे इम्तिहान पास करते हुए 13 करोड़ की कमाई की है जिसके बाद फिल्म का कुल हिंदी बॉक्स ऑफिस 107 करोड़ पर आ चुका है और फिल्म हिंदी में हिट हो चुकी है।

वहीं फिल्म के कलेक्शन अभी धीमे होने का नाम नहीं ले रहे हैंं जिससे ये तो तय है कि अक्षय कुमार अपने 27 सालों के करियर में अपनी तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने जा रहे हैं। उनकी दो ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं राउडी राठौर और वेलकम। वहींं ये अक्षय कुमार की 10वीं सुपरहिट फिल्म है। अपनी पहली सुपरहिट फिल्म दिल तो पागल है में अक्षय छोटे से बड़े कैमियो में थे।

2-point-0-weekend-box-office-collection-hindi-moday-day-5-box-office

बात करें 2.0 की तो इस फिल्म ने अक्षय के करियर में काफी कुछ बदल दिया है। फिल्म के हिंदी बॉक्स ऑफिस का सारा दारोमदार अक्षय पर था जिसे वो पूरी तरह निभा रहे हैं। फिल्म ने हिंदी में 20 करोड़ की ओपनिंग दी। इसके बाद शुक्रवार को फिल्म ने 18 करोड़ की कमाई की। शनिवार को फिल्म ने वापस उछाल पाया और 24 करोड़ की कमाई की।

2.0 ने तहलका मचाया रविवार को जहां फिल्म ने 34 करोड़ कमाते हुए अक्षय कुमार को उनका सबसे बड़ा वीकेंड दिया। जानिए अक्षय कुमार के सबसे बड़े वीकेंड -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X