2.0 Box Office: विदेश में भी अक्षय कुमार, रजनीकांत का तहलका- रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग
अक्षय कुमार- रजनीकांत की फिल्म 2.0 दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है और फिल्म को काफी पसंद भी किया जा रहा है। दो सुपरस्टार्स वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा दिया है। जहां भारत में फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, ओवरसीज में फिल्म ने अच्छी शुरुआत दिखाई है।
2.0 वीएफएक्स और 3डी इफैक्ट्स के मामले में बेहद तगड़ी फिल्म है। जिस वजह से ज्यादातर दर्शक फिल्म को 3डी पर ही देखना पसंद कर रहे हैं और इससे फिल्म की कमाई भी ज्यादा हो रही है। बहरहाल, 2.0 ने हिंदी में जहां 20 करोड़ तक की ओपनिंग दी है। वहीं, दक्षिण भारत में फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है।

ओवरसीज की बात करें तो फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया में 58.46 लाख (A$114,696), न्यूजीलैंड में 11.11 लाख (NZ$ 23,243), यूएसए में $295K का कलेक्शन किया है। जबकि खाड़ी देशों से फिलहाल सही आंकड़ें नहीं आए हैं। लेकिन वहां फिल्म के 100 से ज्यादा शोज चलाए गए हैं। लिहाजा, बेहतर कलेक्शन की उम्मीद है।
600 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी 2.0 ने शुरुआत तो अच्छी की है। देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड के बाद फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है। फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications