बॉक्स ऑफिस पर 2.0 की ओपनिंग: अक्षय कुमार, रजनीकांत की पूरी कमाई खा गए
अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस के किंग हैं ये साबित करने के लिए आज से अच्छा कोई मौका नहीं है। दरअसल, 2.0 की कमाई की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बाहर आ चुकी है और फिल्म ने हिंदी वर्जन में भी जमकर कमाई की है और इसका इकलौता कारण हैं अक्षय कुमार। अक्षय कुमार की हिंदी ऑडियंस उनके साथ वफादार रही और फिल्म को लगभग 22 करोड़ की ओपनिंग मिली है।
अब इससे साबित होता है कि अक्षय कुमार वाकई बॉक्स ऑफिस किंग हैं। कारण ये है कि ओपनिंग के साथ ही अक्षय कुमार ने 2.0 सीरीज़ की पहली फिल्म रोबोट के पूरे लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है। रजनीकांत और ऐश्वर्या राय स्टारर रोबोट ने हिंदी मेंं कुल 20 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।

गौरतलब है कि फिल्म से अक्षय कुमार के रोल की काफी तारीफ हो रही है। भले ही उनका रोल छोटा है लेकिन हर किसी का मानना है कि उन्होंंने अपने दोनोंं किरदारों को इतने शानदार तरीके से निभाया है कि कोई भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएगा। फैन्स का कहना है कि भले ही फिल्म में अक्षय इंंटरवल के बाद आए हों लेकिन इस पूरी फिल्म के असली हीरो अक्षय कुमार ही हैं। फिल्म जो भी सामाजिक संदेश देती है वो अक्षय के किरदार के ज़रिए ही देती है।
2.0 के अपने पक्षी अवतार के लिए अक्षय कुमार ने काफी मेहनत की है। जहां एक तरफ ये फिल्म उनका साउथ डेब्यू है वहींं उन्होंंने अपने हिंदी दर्शकों के टेस्ट के साथ काफी बड़ा रिस्क लिया था। लेकिन अब तय हो गया है कि अक्षय बॉक्स ऑफिस के किंग हैं। कारण हम आपको बता देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications