BOX OFFICE: अक्षय कुमार- रजनीकांत की 2.0, पहले दिन का कलेक्शन, जानें यहां
Recommended Video

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 गुरुवार को वर्ल्डवाइड रिलीज हो चुकी है। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। जहां उत्तर भारत में अक्षय कुमार का क्रेज देखा जा रहा है। तो दक्षिण भारत में रजनीकांत के लिए दर्शक क्रेजी हो चुके हैं। बता दें, सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने लगभग 75 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग दी है।
इसी के साथ 2.0 भारत की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। बता दें, बाहुबली 2 ने सभी भाषाओं को मिलाकर 122 करोड़ की ओपनिंग दी थी। बहरहाल, 2.0 की बात करें तो फिल्म ने हिंदी में 20 करोड़ की कमाई की है। जबकि तमिल और तेलुगु में छप्पड़ फाड़कर कलेक्शन किया है। चेन्नई में तो फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।

600 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी काफी फायदा मिल रहा है। फिल्म के वीएफएक्स और 3डी इफैक्ट्स की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, फिल्म में सोशल मैसेज भी है, जो लोगों को पसंद आ रहा है। यह अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। कोई शक नहीं कि यह अक्षय के करियर की भी सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी।
खैर, फिलहाल भारत की सबसे ज्यादा ओपनिंग देने वाली फिल्म है। यहां जानें सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications