BOX OFFICE: 2.0 की बंपर ओपनिंग- लेकिन ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को पीछे करना मुश्किल!
आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने बॉक्स ऑफिस 52 करोड़ धमाकेदार ओपनिंग दी थी। गुरुवार को अक्षय कुमार- रजनीकांत की फिल्म 2.0 रिलीज हो रही है, जिससे ऐसी ही बंपर ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है। हो भी क्यों ना.. आखिर एक ही फिल्म में दो ऐसे सुपरस्टार्स हों.. साथ ही सुपरहिट फिल्म की सीक्वल। फिल्म को लेकर फैंस के बीच गजब का क्रेज देखा जा रहा है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट भी काफी जबरदस्त है। कई शहरों में फिल्म हाउसफुल हो चुकी है। लेकिन बता दें, 2.0 का ठग्स ऑफ हिंदुस्तान जैसी ओपनिंग देना काफी मुश्किल है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि आमिर खान की फिल्म त्योहार के मौके पर छुट्टी के दिन रिलीज हुई थी।

जहां ठग्स ऑफ हिंदुस्तान दुनियाभर में 7000 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। वहीं, 2.0 लगभग 10 हजार स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म नॉर्मल गुरुवार को आ रही है.. जिस दिन कोई छुट्टी, कोई फेस्टिवल नहीं। जाहिर है ज्यादातर दर्शक देर शाम या रात का शो देंखेगे। जबकि शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
खैर, फिलहाल भारत की सबसे ज्यादा ओपनिंग देने वाली फिल्म है। यहां जानें सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications