2.0 हफ्ता: बॉक्स ऑफिस पर 7 दिन में अक्षय की सुनामी, 2018 की टॉप 10 फिल्मों में शामिल
Recommended Video

अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर 2.0 अस साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है और ऐसा अक्षय कुमार की फिल्म ने केवल एक हफ्ते की कमाई में कर दिखाया है। सात दिन की कमाई के बाद फिल्म का हिंदी बॉक्स ऑफिस लगभग 133 करोड़ की कमाई कर चुका है जिसके साथ फिल्म अक्षय कुमार की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
शंकर के निर्देशन में बनी इस साइंस फिक्शन फिल्म के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ की ओपनिंग की थी। ये दिन गुरूवार का था। इसके बाद शुक्रवार को फिल्म ने 18 करोड़ और शनिवार को उछाल मारते हुए 24 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने रविवार को 34 करोड़ कमाकर सबको चौंका दिया। ये अक्षय कुमार का सबसे ऊंचा सिंगल डे कलेक्शन था।

अभी 6 दिन में अक्षय कुमार की 2.0 ने 122 करोड़ की कमाई कर, 2018 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट से कार्तिक आर्यन की सोनू के टीटू की स्वीटी को बाहर किया है। वहीं सातवें दिन 133 करोड़ के साथ, 2.0 ने आलिया भट्ट की राज़ी को पीछे ढकेला है।
फिल्म हिंदी में सुपरहिट हो चुकी है। दिलचस्प ये है कि इस साल की सबसे ज़्यादा कमाई वाली फिल्मों में आमिर और सलमान की फ्लॉप फिल्में भी शामिल है। देखना है कि अक्षय की 2.0 साल खत्म होते होते, इन्हें पछाड़ पाती है या नहीं। देखिए 2018 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications