2.0 हिंदी बॉक्स ऑफिस: 6 दिन में अक्षय कुमार टिके भी और बिके भी, बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Recommended Video

रजनीकांत स्टारर शंकर की 2.0 से अक्षय कुमार ने साउथ फिल्मों में अपना डेब्यू किया है लेकिन फिल्म के हिंदी वर्जन की कमाई का सारा ज़िम्मा अक्षय कुमार ने अपने मज़बूत कंधों पर उठा लिया है और फिल्म की 6 दिन की कमाई सुबूत है कि अक्षय का स्टारडम वाकई काफी ऊपर पहुंच चुका है। छठवें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10 - 12 करोड़ की कमाई की है।
गौरतलब है कि पांचवे दिन 13.5 करोड़ की कमाई कर फिल्म का कुल कलेक्शन 111 करोड़ था जो कि छठवें दिन की कमाई के बाद 123 करोड़ पर पहुंच चुका है। अगर फिल्म बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर 10 - 12 करोड़ की कमाई कर टिक गई तो अक्षय अपनी सबसे ज़्यादा कमाई वाली फिल्म को पीछे छोड़ते हुए, 2.0 को नंबर 1 पर बैठा देंगे।

अब तक अक्षय कुमार के करियर की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म है टॉयलेट एक प्रेम कथा जिसने बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ की कमाई की थी। मौजूदा बॉक्स ऑफिस पर नज़र डालें तो अक्षय कुमार का हफ्ते भर का बॉक्स ऑफिस उनकी जीवन भर की कमाई खाने को तैयार है।
दिलचस्प ये भी है कि अक्षय कुमार के पूरे करियर में आज तक उनकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 150 करोड़ क्लब में भी एंट्री नहीं ले पाई है। ऐसे में 2.0 के साथ अक्षय कुमार अपने सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार दिख रहे हैं। देखिए 2.0 के हिंदी बॉक्स ऑफिस की अब तक की रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications