2.0 हिंदी बॉक्स ऑफिस: तीसरे दिन अक्षय कुमार ने लगाई 40 पार की छलांग और दनादन हुई कमाई

Recommended Video

2.0 Box Office Third Day Collection: Akshay Kumar | Rajinikanth | Shankar | FilmiBeat

अक्षय कुमार की बदौलत, रजनीकांंत स्टारर 2.0 का हिंदी वर्जन अच्छी ओपनिंंग के साथ अपना खाता शुरू कर चुका था लेकिन मिले जुले वर्ड ऑफ माउथ आने के बाद, शंकर की इस फिल्म की कमाई मेंं दूसरे ही दिन काफी असर दिखा था। लेकिन अब तीसरे दिन, अक्षय कुमार - रजनीकांत की 2.0 ने बॉक्स ऑफिस पर 40 प्रतिशत से ऊपर की छलांग लगाई है।

फिल्म ने शनिवार को शुक्रवार की तुलना में 40 प्रतिशत बेहतर तरीके से परफॉर्म किया और इसलिए 2.0 हिंदी ने शनिवार को लगभग 24 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस लगभग 60 करोड़ पहुंच चुका है। अक्षय कुमार की ये फिल्म बच्चों को काफी पसंद आ रही है।

2-point-0-box-office-collection-hindi-satuday-day-3-box-office

गौरतलब है कि 2.0 के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ की ओपनिंग की थी। वहीं मिले जुले वर्ड ऑफ माउथ के बाद फिल्म ने शुक्रवार को केवल 18 करोड़ की कमाई की थी। शनिवार क फिल्म ने लगभग 24 करोड़ की कमाई की है और फिल्म का हिंदी वर्जन का कुल कलेक्शन 60 करोड़ पहुंच चुका है।

वहीं पूरी फिल्म की बात करें तो 2.0 ने 70 करोड़ की ओपनिंग के साथ हर किसी को चौंका दिया। 543 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने बाहुबली के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग ली। देखिए, भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X