2.0 हिंदी बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन की कमाई: टिक गए अक्षय कुमार लेकिन बिक गए रजनीकांत
अक्षय कुमार और रजनीकांत की 2.0 को क्रिटिक्स ने सराहा और फिल्म की तकनीक की जमकर तारीफ की। यही कारण है कि फिल्म धुंंआधार कमाई कर रही हैं। वहीं हिंदी क्षेत्रों मेंं भले ही रजनीकांत का जादू ना चल पाया हो और फिल्म की कहानी के कारण दर्शकोंं को निराशा हुई है लेकिन इसके बावजूद, अक्षय कुमार के कारण, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी टिक गई है।
हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ की ओपनिंग करने के बाद, अक्षय कुमार ने दूसरे दिन 15 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर अभी तक फिल्म ने हिंदी वर्जन से 35 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं रजनीकांत को धूल चटाते हुए 2.0, उनकी पहली फिल्म रोबोट का हिंदी लाइफटाइम कलेक्शन पहले ही पार कर चुकी है।

अब देखना है कि अक्षय कुमार के प्यार में हिंदी दर्शक इस फिल्म को कितना प्यार देते हैं। गौरतलब है कि बाहुबली छोड़कर किसी भी साउथ फिल्म ने बमुश्किल बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। 2.0 इस लिहाज़ से बाहुबली के बाद दूसरी तमिल फिल्म होगी। वैसे जानिए 2.0 के ताज़ा बॉक्स ऑफिस आंकड़े -


Click it and Unblock the Notifications