BOX OFFICE: अक्षय कुमार- रजनीकांत की 2.0, तीसरे दिन ताबड़तोड़ कलेक्शन- 150 करोड़ पार
Recommended Video

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 गुरुवार को वर्ल्डवाइड रिलीज हो चुकी है। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। सभी भाषाओं को मिलाकर ओपनिंग डे पर फिल्म ने लगभग 70 करोड़ की कमाई की है। वहीं, तीसरे दिन भी अक्षय कुमार और रजनीकांत का जादू कम होता नहीं दिखा। हिंदी में जहां फिल्म ने 20 करोड़ कमाया हैं, वहीं शनिवार का कुल कलेक्शन 50 करोड़ तक हुआ है।
खास बात है कि उत्तर भारत में फिल्म अक्षय कुमार की वजह से कमाई कर रही है.. तो दक्षिण भारत में रजनीकांत का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं, 2.0 वीएफएक्स से भरपूर है.. लिहाजा, दर्शक इसका मजा 3डी में ही लेना चाह रहे हैं। बता दें, 3डी की टिकटें महंगी होती हैं.. लिहाजा इसका फायदा भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर दिख रहा है। उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड तक फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

शनिवार को फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। वहीं, रविवार की एडवांस बुकिंग भी काफी जबरदस्त है। ट्रेड पंडितों की मानें तो रविवार को भी फिल्म 60-70 करोड़ से ऊपर की कमाई कर सकती है। बता दें, फिल्म को ना सिर्फ वीएफएक्स और 3डी इफैक्टस के लिए.. बल्कि कंटेंट के आधार पर भी पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications