अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग- 2.0 के साथ सलमान, आमिर खान सबको किया पीछे!
अक्षय कुमार- रजनीकांत की फिल्म 2.0 में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 70-80 करोड़ तक की ओपनिंग दी है। फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया है। लेकिन खास बात है कि यह अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म भी बन चुकी है। कोई शक नहीं कि वीकेंड तक यह अक्षय के करियर की सबसे बड़ी भी फिल्म भी बन जाएगी।
अब तक बॉलीवुड स्टार्स में इस लिस्ट में सबसे ऊपर आमिर खान थे। आमिर की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने सभी भाषाओं को मिलाकर 52 करोड़ की ओपनिंग दी थी। लिहाजा, अक्षय कुमार ने आमिर को पीछे छोड़कर टॉप जगह हासिल कर दी है।

सिर्फ अक्षय कुमार ही नहीं.. बल्कि 2.0 मेगास्टार रजनीकांत की भी सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। 600 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म को हिट होने के लिए वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ तक का आंकड़ा पार करना होगा। फिलहाल उम्मीद की जा रही है कि यह संभव हो सकता है। यदि ऐसा होता है.. तो आमिर के बाद अक्षय दूसरे बॉलीवुड स्टार होंगे जो 1000 करोड़ क्लब में एंट्री लेंगे।
यहां जानें अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications