BOX OFFICE: 2.0 का पांचवा दिन- धमाकेदार रिकॉर्ड के साथ आगे बढ़ रहे हैं अक्षय कुमार
अक्षय कुमार- रजनीकांत की फिल्म 2.0 हिंदी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें, यह सिंगल डे पर अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने सिर्फ हिंदी में रविवार को 34 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह अक्षय कुमार के करियर का अहम बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड साबित हुआ है।
2.0 भारत में तीन भाषाओं में रिलीज हुई है- हिंदी, तमिल और तेलुगु.. जबकि 12 भाषाओं में डब की गई है। सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने भारत में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म 400 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। कोई शक नहीं कि यह अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी ओपनर ही नहीं.. बल्कि सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी साबित होगी।

खास बात है कि उत्तर भारत में फिल्म अक्षय कुमार की वजह से कमाई कर रही है.. तो दक्षिण भारत में रजनीकांत का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं, 2.0 वीएफएक्स से भरपूर है.. लिहाजा, दर्शक इसका मजा 3डी में ही लेना चाह रहे हैं। बता दें, 3डी की टिकटें महंगी होती हैं.. लिहाजा इसका फायदा भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर दिख रहा है। उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड तक फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications