2 करोड़ के बजट में 100 करोड़ से ज्यादा की कर डाली कमाई, नोट गिनते गिनते छूटे मेकर्स के पसीने

मिथुन चक्रवर्ती को बॉलीवुड का सबसे दिग्गज अभिनेता माना जाता है और आपको बता दें कि आज के वक्त में उनकी उम्र 73 साल हो चुकी है. इसके बाद भी वह फिल्मी दुनिया में एक्टिव है. इन दिनों में रियलिटी शोज को जज करते हुए नजर आते हैं. यहां तक कि वह फिल्मों में भी काम करते हैं. लेकिन एक ऐसा दौर भी हुआ करता था जब वह बतौर हीरो हिंदी सिनेमा पर राज किया करते थे. आज से तकरीबन 41 साल पहले आई हुई मिथुन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा तहलका मचा गई थी इस फिल्म का जादू हर किसी के दिलों पर चढ़कर बोल रहा था. यहां तक कि इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन इकट्ठा किया. 100 करोड़ का कलेक्शन करने वाली यह बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई थी.
मिथुन ऐसे बने बॉलीवुड के दादा
80 के दशक में रिलीज हुई मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म 'डिस्को डांसर' ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 100 करोड से ज्यादा का किया था. इतना ही नहीं इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती का जादू इस कदर चला कि पूरी दुनिया नाचने पर मजबूर हो गई. एक्टर की यह सुपर डुपर हिट फिल्में 'डिस्को डांसर' ने मिथुन चक्रवर्ती से बॉलीवुड का दादा बना दिया. यहां तक की इस फिल्म के नाम एक नहीं बल्कि कई सारे रिकॉर्ड बन चुके हैं.
डिस्को डांसर फ़िल्म की कास्ट
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 10 दिसंबर साल 1982 में डिस्को डांसर फिल्म को रिलीज किया गया था. इस फिल्म को बब्बर सुभाष ने डायरेक्ट किया. मूवी में मिथुन चक्रवर्ती के साथ किम, राजेश खन्ना, करण राजदान, ओम शिवपुरी और गीता सिद्धार्थ जैसे मशहूर एक्टर शुमार थे. यहां तक कि आपको बता दें कि बंगाल से 2 मशहूर चेहरे इस फिल्म में शुमार थे जो की थी मिथुन चक्रवर्ती और बप्पी लहरी.
सोवियत में फ़िल्म ने चलाया जादू
मिथुन चक्रवर्ती की इस फिल्म ने पूरे भारत में 6 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा किया और 2 साल बाद 1984 में जब डिस्को डांसर सोवियत संघ में रिलीज हुई तो उसकी कमाई जैसे छप्पर फाड़ हुई. उसे साल यह फिल्म सोवियत की सबसे सफल फिल्मों में शुमार हो गई और इसने धमाकेदार कमाई भी कर डाली थी.
कई और देशों से मिलकर हुआ 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन
यहां तक की आपको बता दें कि सोवियत संघ के साथ-साथ डिस्को डांसर फिल्म का जलवा मध्य एशिया, टर्की, पूर्वी और पश्चिमी अमेरिका के साथ-साथ चीन जैसे देशों में भी दिखने लग गया था. धीरे-धीरे इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कमाई 100 करोड़ के पार कर दी थी. इस रिकार्ड को मिथुन चक्रवर्ती के नाम कर दिया गया था.
इस फ़िल्म ने तोड़ा डिस्को डांसर का रिकॉर्ड
कुछ खबरों की माने तो आपको बता दें की फिल्म डिस्को डांसर का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 100.68 करोड़ का हुआ. जबकि इस फिल्म का बजट सिर्फ दो करोड़ का था. यह फिल्म साल 1994 तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली 100 करोड़ी फिल्म बन गई थी. लेकिन इसके बाद में साल 1994 में आई सलमान खान और माधुरी दीक्षित की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' ने इस रिकार्ड को तोड़ दिया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 135 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा किया. लेकिन इसके बावजूद भी बॉलीवुड की सबसे पहली फिल्म जिसे 100 करोड़ की कमाई की थी. वह डिस्को डांसर ही बनी.


Click it and Unblock the Notifications