2.0 हिंदी बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड: 50 दिन बाद भी तबाही मचा रहे अक्षय, सलमान की दो फिल्मों को धोबीपछाड़
अक्षय कुमार की 2.0 लगातार बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और फिल्म का हिंदी बॉक्स ऑफिस अभी भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। फिल्म 50 दिनों से ऊपर सिनेमाघरों में टिकी हुई है और अब फिल्म के हिंदी बॉक्स ऑफिस ने वर्ल्डवाइड 275 करोड़ की कमाई कर दो सलमान खान की फिल्मों को पीछे कर दिया है।
जहां वर्ल्डवाइड 2.0 का हिंदी बॉक्स ऑफिस 300 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ चुका है वहीं भारत में फिल्म के हिंदी बॉक्स ऑफिस ने 188 करोड़ की कमाई कर ली है। देखना है कि फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा छू पाती है या नहीं। 2.0 अक्षय कुमार का साउथ डेब्यू था।

लेकिन फिल्म ने हिंदी में भी जमकर कमाई की है। इस फिल्म के लिए पहले आमिर खान को अप्रोच किया गया था लेकिन आमिर ने ये फिल्म करने से मना कर दिया है। अपनी ओपनिंग के साथ ही 2.0 ने अपनी पहली फिल्म रोबोट के हिंदी बॉक्स ऑफिस को पार कर लिया था।
देखिए, इस साल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन -


Click it and Unblock the Notifications











