2.0 Worldwide: 2018 बॉक्स ऑफिस पर नंबर 2 पर पहुंचे अक्षय, संंजू को किया पीछे

अक्षय कुमार और रजनीकांत की 2.0 जहां भारत में रोज़ बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना रही है और एक पुराना रिकॉर्ड तोड़ रही है वहीं, फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी झंडे गाड़ रही है। अब रिलीज़ के 8 दिन के अंदर फिल्म ने संजू को सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट मेंं पीछे कर दिया है। संजू की कुल कमाई है 541 करोड़ जिसे 2.0 पीछे कर चुकी है।

इसी के साथ फिल्म 2018 की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ चुकी है। इसके बाद फिल्म का अगला टार्गेट है पद्मावत की कमाई को पीछे करना। ये करते ही शंकर की 2.0, 2018 की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बन जाएगी। जहां फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है वहींं फिल्म ऑल टाइम सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है।

2-0-worldwide-box-office-akshay-kumar-rajnikanth-overseas-collection-beats-sanju

टॉप 10 में आने के लिए फिल्म ने शाहरूख खान की चेन्नई एक्सप्रेस, आमिर खान की धूम 3 और सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो को पीछे किया है। वहीं फिल्म टॉप 10 कमाई की लिस्ट में भी धीरे धीरे ऊपर बढ़ रही है जिसमें सबसे पहले वो टाईगर ज़िंदा है और फिर पद्मावत की कमाई को पछाड़ेगी।

अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर 2.0, 29 नवंबर को रिलीज़ हुई थी और शंंकर की ये साइंस फिक्शन फिल्म जमकर कमाई कर रही है। फिल्म में मोबाईल फोन के अधिक इस्तेमाल से पक्षियों को होने वाले नुकसान को दिखाया गया है। जानिए, बॉलीवुड के 500 करोड़ क्लब की रिपोर्ट -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X