2.0 Worldwide बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 700 करोड़ क्लब में अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 ने बॉक्स ऑफिस पर 15 दिन गुजार लिये हैं। बता दें, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 700 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। जबकि सिर्फ भारत में फिल्म ने 390 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है। यह अक्षय कुमार और रजनीकांत की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो चुकी है। फिल्म ने कई धमाकेदार रिकॉर्ड बनाए हैं।
फिल्म भारत में तीन भाषाओं में रिलीज हुई थी- हिंदी, तमिल और तेलुगु। जबकि 12 भाषाओं में डब की गई थी। लेकिन मुख्य तौर पर फिल्म की कमाई हिंदी में ही हो रही है। हिंदी 2.0 ने अब तक लगभग 200 करोड़ की कमाई की है। यह अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।

फिलहाल 2.0 सबसे ज़्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में सातवें पायदान पर है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर है 2100 करोड़ के साथ आमिर खान की दंगल। दूसरे नंबर पर 1810 करोड़ के साथ है बाहुबली 2, तीसरे नंबर पर आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार जिसकी कुल कमाई है 966 करोड़।
बहरहाल, यहां जानें वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications