2.0 हिंदी कलेक्शन: दो हफ्ते टिके अक्षय कुमार और बिके अक्षय कुमार, बने बॉक्स ऑफिस के BOSS!
अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर चुकी है और हिंदी, तमिल, तेलुगू हर भाषा में फिल्म अभी भी टिकी हुई है। जहां वर्ल्डवाइड फिल्म लगभग 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है वहीं, कुल मिलाकर 350 क्लब का हिस्सा बन चुकी है। जिसमें से 173 करोड़, फिल्म ने अकेले, हिंदी में कमाए हैं।
अगर देखा जाए तो अक्षय कुमार की स्टारडम का असर 2.0 के बॉक्स ऑफिस पर साफ नज़र आया। फिल्म 543 करोड़ रूपये के बजट पर बनी है और भले ही इसे रजनीकांत इफेक्ट कहा जा रहा हो लेकिन 2.0 के लिए शंकर ने बेहद समझदारी भरा काम किया, अक्षय की स्टारडम को उनकी सोशल इमेज से मिलाकर।

2.0 के असली हीरो अक्षय कुमार हैं ये तो सभी ने माना लेकिन बॉक्स ऑफिस पर भी 2.0 के असली हीरो अक्षय कुमार ही निकले। वरना डब की हुई साउथ की फिल्मों का हिंदी दर्शक क्या हाल करते हैं, ये किसी से छिपा नहीं है। हालांकि 2.0 में अक्षय कुमार विलेन का किरदार निभा रहे हैं।
लेकिन उनकी सोशल इमेज को देखते हुए शंकर ने बड़ी समझदारी से उनके किरदार को हीरोगिरी की तरफ मोड़ दिया और अक्षय कुमार की इमेज का पूरा फायदा 2.0 को मिला। इसका सुबूत है फिल्म को मिलने वाले हिंदी दर्शकों को साथ। 173 करोड़ कमाकर फिल्म अक्षय कुमार के करियर की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
अब इंतज़ार है, अक्षय कुमार की इस फिल्म के 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर ब्लॉकबस्टर होने का। 2.0 के अपने पक्षी अवतार के लिए अक्षय कुमार ने काफी मेहनत की है। जहां एक तरफ ये फिल्म उनका साउथ डेब्यू है वहीं उन्होंंने अपने हिंदी दर्शकों के टेस्ट के साथ काफी बड़ा रिस्क लिया था। लेकिन अब तय हो गया है कि अक्षय बॉक्स ऑफिस के किंग हैं। कारण हम आपको बता देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications












