2.0 बॉक्स ऑफिस: 11 दिनों तक अक्षय कुमार का धमाका- जानें 2nd वीकेंड REPORT
सारा अली खान और सुशांत की फिल्म केदारनाथ के रिलीज के बावजूद रजनीकांत- अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 बॉक्स ऑफिस पर छाई रही। फिल्म ने सिनेमाघरों में 11 दिन पूरे कर लिये हैं और दूसरे वीकेंड भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। 11 दिनों में फिल्म के हिंदी वर्जन ने लगभग 162 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें, यह अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 2.0 ने अब तक 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यानि की अब फिल्म अपना बजट पार करने ही वाली है। हालांकि हिट का रास्ता फिलहाल दूर है। बता दें, लगभग 600 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी इस फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 1000 करोड़ की कमाई करनी होगी।

2.0 ने अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। वहीं, ट्रेड पंडितों की मानें तो तीसरे वीकेंड तक फिल्म 200 करोड़ पार कर सकती है। यदि फिल्म 200 करोड़ पार कर जाती है तो यह अक्षय कुमार की पहली 200 करोड़ी फिल्म होगी।
उम्मीद कर सकते हैं कि 2.0 दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी। फिलहाल इस लिस्ट में सबसे ऊपर आमिर खान की दंगल और राजामौली की बाहुबली 2 है। 2.0 आने वाले दिनों में 1000 करोड़ क्लब तक पहुंच पाती या नहीं.. देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications