2.0 बॉक्स ऑफिस: अक्षय कुमार, रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म- जानें FINAL कलेक्शन
रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 वर्ल्डवाइड ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। दुनियाभर में फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन रहा है 713.50 करोड़। भारत में फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 565 (gross) करोड़ का आंकड़ा पार किया है। बता दें, फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई थी। यह अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। यह हिंदी में रजनीकांत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है। हालांकि हिंदी में फिल्म 200 करोड़ पार होने से चूक गई। 2.0 में पूरे भारत भर में खूब पसंद किया गया। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 2.0 ने सलमान खान की टाईगर जिंदा है को भी पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म ने दक्षिण भारत में कुल 255.5 करोड़ की कमाई की है। जिसमें 136 करोड़ तमिलनाडु, 23.50 करोड़ केरल और 96 करोड़ बाकी राज्यों से कमाई हुई है। वहीं, 2.0 ने सभी भाषाओं को मिलाकर 100 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग दी थी। यह किसी बॉलीवुड स्टार की सबसे बड़ी ओपनिंग है।
बहरहाल, यहां जानें वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











