2.0 हिंदी बॉक्स ऑफिस : 170 पार की कमाई, अक्षय कुमार की फिल्म ने 13 दिन में बनाए 13 शानदार रिकॉर्ड्स
अक्षय कुमार और रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर जलवा अभी भी बरकरार है। जहां, 13 दिनों में 2.0 का कुल कलेक्शन 300 करोड़ पार कर चुका है। वहीं हिंदी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धीरे धीरे 200 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। 13 दिनों में कई फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ते हुए फिल्म ने 170 करोड़ की कमाई कर ली है।
वहीं अक्षय कुमार और रजनीकांत ने इन 13 दिनों में कुछ नए रिकॉर्ड्स बनाए हैं और पुराने रिकॉर्ड तोड़े हैं। 2.0 ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ की ओपनिंग की थी लेकिन पहले ही रविवार को फिल्म ने 34 करोड़ की कमाई कर ये साबित कर दिया था कि इस बार अक्षय कुमार टिकने आए हैं।

फिल्म सलमान खान की रेस 3 के 169 करोड़ को पीछे छोड़ते हुए साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 2.0 ने 600 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। देखिए 13 दिनों में फिल्म ने बनाए हैं कौन से 13 रिकॉर्ड -


Click it and Unblock the Notifications











