2.0 बॉक्स ऑफिस: 9 दिन पूरे, लेकिन अक्षय कुमार का स्टारडम कायम, शानदार कलेक्शन
अक्षय कुमार- रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 ने बॉक्स ऑफिस पर 9 दिन पूरे कर लिये हैं। बता दें, फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है और दूसरे वीकेंड पर दमदार कमाई की उम्मीद है। 9 दिनों में फिल्म के हिंदी वर्जन ने लगभग 145 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें, यह अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 2.0 ने अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। वहीं, ट्रेड पंडितों की मानें तो इस वीकेंड फिल्म 200 करोड़ के करीब पहुंच सकती है। यदि फिल्म 200 करोड़ पार कर जाती है तो यह अक्षय कुमार की पहली 200 करोड़ी फिल्म होगी।

उम्मीद कर सकते हैं कि 2.0 दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी। फिलहाल इस लिस्ट में सबसे ऊपर आमिर खान की दंगल और राजामौली की बाहुबली 2 है। 2.0 आने वाले दिनों में 1000 करोड़ क्लब तक पहुंच पाती या नहीं.. देखना दिलचस्प होगा। हालांकि, 2.0 अब बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी.. इसमें शक है।


Click it and Unblock the Notifications