2.0 बॉक्स ऑफिस: 21 दिन और अक्षय कुमार की 400 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर 2.0 को बॉक्स ऑफिस पर 21 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने हिंदी में अब तक 186 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है। वहीं, सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, हिंदी, तमिल और तेलुगु को मिलाकर 2.0 ने भारत में 420 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 400 करोड़ क्लब में यह अक्षय कुमार की पहली फिल्म है।

ट्रेड पंडित अब फिल्म के कुल लाइफटाइम कलेक्शन को लेकर नए कयास लगा रहे हैं। फिल्म 450 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है। खास बात है कि 2.0 तीन भाषाओं में रिलीज हुई थी- हिंदी, तमिल और तेलुगु। लेकिन फिल्म ने सबसे अच्छा प्रदर्शन हिंदी में ही किया है। हिंदी कमाई के अनुसार 2.0 सुपरहिट हो चुकी है।

2.0 Box Office

हालांकि अब 21 दिसंबर को शाहरुख खान की फिल्म जीरो रिलीज होने वाली है, जिसके बाद 2.0 की कमाई एकदम ही नीचे गिर जाएगी। गौरतलब है कि 2.0 लगभग 600 करोड़ के भारी भरकम पर तैयार हुई है। लिहाजा, कुल मिलाकर फिल्म को हिट करार नहीं दिया जा सकता।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X